फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होते ही रो पड़े एम्बाप्पे, भावुक VIDEO हुआ वायरल

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में स्पेन से हार के बाद फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे भावुक हो गए. मैच के बाद उनके आंसूओं का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस उनके जज्बे और नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं.

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में स्पेन के खिलाफ 0-2 की हार के साथ फ्रांस का सफर समाप्त हो गया. लेकिन मैच खत्म होने के बाद जो दृश्य देखने को मिला, उसने दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों को भावुक कर दिया. अंतिम सीटी बजते ही फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे की आंखें नम थीं और चेहरे पर गहरी निराशा साफ दिखाई दे रही थी. मैदान से ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए उनका यह पल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

मैच के बाद वायरल हुए एक पोस्ट में एक फैन ने लिखा, "मुझे तभी एहसास हो गया था कि सब खत्म होने वाला है, जब मैंने एम्बाप्पे की वो उदास आंखें देखीं." यह पोस्ट देखते ही देखते हजारों लोगों ने शेयर कर दिया और एम्बाप्पे का वह भावुक चेहरा विश्व कप के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गया.

फीफा में एम्बाप्पे ने अपने प्रदर्शन से फिर दुनिया को प्रभावित किया

हालांकि फ्रांस फाइनल में जगह नहीं बना सका, लेकिन एम्बाप्पे ने पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से एक बार फिर दुनिया को प्रभावित किया. उन्होंने सात मैचों में आठ गोल दागे और गोल्डन बूट की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा. हर मुश्किल मौके पर उन्होंने टीम की जिम्मेदारी उठाई और आखिरी मिनट तक संघर्ष करते रहे.

उम्मीद पर खरे नहीं उतर सके फ्रांस के खिलाड़ी

स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल में भी फ्रांस को अपने स्टार खिलाड़ी से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन टीम मौके भुनाने में नाकाम रही. जैसे ही हार तय हुई, एम्बाप्पे के चेहरे पर दिखाई देने वाला दर्द यह बता रहा था कि एक और विश्व कप फाइनल खेलने का सपना उनके लिए कितना मायने रखता था.

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी तस्वीर और वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने लिखा कि फुटबॉल ने इस बार एम्बाप्पे को फाइनल तक पहुंचने का मौका नहीं दिया, लेकिन उनके जज्बे, नेतृत्व और समर्पण ने एक बार फिर दुनिया का दिल जीत लिया. कुछ फैंस ने इसे विश्व कप 2026 की सबसे भावुक तस्वीर बताया, जबकि कई लोगों का कहना था कि उस एक तस्वीर में हार, निराशा और अधूरे सपनों की पूरी कहानी दिखाई दे रही थी. ट्रॉफी इस बार एम्बाप्पे के हाथ नहीं लगी, लेकिन हार के बाद उनकी नम आंखों वाला यह पल लंबे समय तक फुटबॉल प्रशंसकों की यादों में जिंदा रहेगा.

ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: नहीं चला एम्बाप्पे का जादू, 16 साल बाद फाइनल में पहुंची स्पेन; फ्रांस को 2-0 से हराया


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >