Aus vs Ban Test: बांग्लादेश के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए लाबुशेन, रिकी पोंटिंग बोले- अब किसी और को मौका देने का समय

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ शांत है, जिस पर रिकी पोंटिंग और मार्क वॉ जैसे दिग्गजों ने चिंता जताई है. क्या यह उनके टेस्ट करियर का अंत है?

Ricky Ponting On Marnus Labuschagne: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के टेस्ट करियर पर अब सवाल उठने लगे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में लाबुशेन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी इस नाकामी के बाद ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व दिग्गजों ने उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर दी है. रिकी पोंटिंग ने कमेंटरी के दौरान ये तक कह दिया कि अब किसी दूसरे प्लेयर को मौका देने का टाइम आ गया है.

बांग्लादेश के खिलाफ फिर नहीं चला लाबुशेन का बल्ला

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में लाबुशेन को शोरिफुल इस्लाम ने सिर्फ 4 रन पर बोल्ड कर दिया. गेंद उनके जांघ के पैड से टकराकर लेग स्टंप पर जा लगी. इस विकेट में लाबुशेन की किस्मत खराब जरूर रही, लेकिन इससे पहले उनका प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में रहा है. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 31 रन बनाए थे. इससे पहले भी टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्ला लंबे समय से खामोश है.

रिकी पोंटिंग ने कहा- अब किसी और को मौका देने का समय

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने लाबुशेन की मौजूदा स्थिति पर खुलकर अपनी राय रखी. पोंटिंग ने कहा कि चयनकर्ताओं ने उन्हें फॉर्म में वापस लाने की काफी कोशिश की है, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है.पोंटिंग के मुताबिक लाबुशेन के खेल में तकनीकी कमी दिखाई दे रही है और वह गेंदबाजों को गलती करने के लिए पर्याप्त मार्जिन दे रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में बैकफुट पर रन नहीं बना सकता तो उसके लिए बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है. अब किसी और खिलाड़ी को आजमाने का समय है.

मार्क वॉ ने कहा- शायद खेल चुके हैं अपना आखिरी टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने भी लाबुशेन के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया. उनका मानना है कि अगर ट्रेविस हेड को दोबारा मिडिल ऑर्डर में भेजा जाता है तो ऑस्ट्रेलिया को एक नए ओपनर की जरूरत होगी. ऐसे में लाबुशेन की जगह पर भी सवाल खड़ा होता है. मार्क वॉ ने कहा कि यह संभव है कि लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट खेल चुके हों.

Also Read: Keshav Maharaj on ETPL: ग्लासगो में बच्चों का क्रिकेट प्रेम देख खुश हुए महाराज, अश्विन-रहाणे की भी की तारीफ

एलिसा हीली ने भी बदलाव की पैरवी की

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान एलिसा हीली ने भी टीम में नए खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही. उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया को बदलाव करना होगा और टीम में नए चेहरों को शामिल करने का समय आ गया है. हीली के मुताबिक मौजूदा बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए अब किसी और खिलाड़ी को मौका देने से पीछे नहीं हटना चाहिए.

दो साल से ज्यादा समय से टेस्ट शतक का इंतजार

स्कोरविपक्षी टीमफॉर्मेटमैदानतारीखस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
1 & 31बांग्लादेशटेस्टडार्विन13 अगस्त 20265 & 52.50 & 20 & 0
48 & 37इंग्लैंडटेस्टसिडनी4 जनवरी 202670.5 & 92.57 & 40 & 1
6 & 8इंग्लैंडटेस्टमेलबर्न26 दिसंबर 202531.5 & 44.40 & 10 & 0
19 & 13इंग्लैंडटेस्टएडिलेड17 दिसंबर 202547.5 & 28.82 & 10 & 0
65 & 3इंग्लैंडटेस्टब्रिस्बेन4 दिसंबर 202583.3 & 509 & 01 & 0
9 & 51*इंग्लैंडटेस्टपर्थ21 नवंबर 202521.9 & 1041 & 60 & 1

मार्नस लाबुशेन ने अपना आखिरी टेस्ट शतक जुलाई 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था. इसके बाद से उनका टेस्ट औसत करीब 25 रन के आसपास रहा है. 2023-24 सीजन की शुरुआत से भी उनका औसत 25.43 का रहा है. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी बांग्लादेश सीरीज से पहले माना था कि लाबुशेन को अब बड़ी पारी खेलने की जरूरत है. कप्तान पैट कमिंस ने भी नेट्स में उनकी बल्लेबाजी देखकर कहा था कि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ लय के करीब नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें खेल को सरल रखने की जरूरत है.

Also Read: IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम, टॉस जीतकर क्या करना होगा बेहतर? जानें कहां देख सकेंगे मैच का लाइव प्रसारण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >