लॉकडाउन में क्रिकेट खेलने पहुंचे मनोज तिवारी, सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर उड़ाई धज्जियां

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और हरियाणा के क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खेलने पहुंच गए.

भले ही भारतीय टीम के खिलाड़ी अभी अभ्यास के लिए नहीं निकले हैं लेकिन हमारे देश के नेता जरूर इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं. दरअसल दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी हरियाणा के सोनीपत स्थित क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खेलने पहुंच गए. बता दें कि हरियाणा सरकार ने ये कानून बनाया है कि आम इंसान और खिलाड़ी भी स्टेडियम खेलने जा सकते हैं लेकिन वहां पर किसी भी तरह की भीड़ भाड़ नहीं होनी चाहिए.

लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उल्टा. वहां पर खेल के दौरान काफी भीड़ जुटी थी. यहां तक कि इस बीजेपी संसद ने प्रधानमंत्री के द्वारा अपील की गयी सोशल डिस्टेंसिंग की भी जम कर धज्जियां उड़ाई. उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था. हालांकि उन्होंने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने मास्क पहना था लेकिन मैदान पर सभी लोग दूर दूर ही रहते हैं इस वजह से मैंने खेलते वक्त मास्क हटा लिया था.

उन्होंने सरकार द्वारा बनाए गए कानून की दुहाई देते हुए कहा कि सरकार ने बिना दर्शक क्रिकेट खेलने अनुमति दे दी है और वैसे भी क्रिकेट तो सोशल डिस्टेंसिंग का गेम है. सवालों के घेरे में आने के बाद सोनीपत के डीएम का कहना है कि स्टेडियम खोलने की अनुमति दे दी गयी है लेकिन उसके लिए भी कुछ कानून बनाए गए हैं जिसका पालन करना जरूरी है. मुझे मैच के बारे में कुछ भी पता नहीं है. इस बारे में पता लगाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >