मानव सुथार ने 93 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. वे भारत के लिए अपने पहले घरेलू और पहले विदेशी टेस्ट दोनों में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा 94 साल पहले मोहम्मद निसार ने किया था.

Manav Suthar Equals 93-Year-Old Bowling Record: भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के साथ इतिहास रच दिया. 24 साल के सुथार भारत के लिए अपने पहले घरेलू और पहले विदेशी टेस्ट, दोनों में पांच विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा मोहम्मद निसार ने किया था.

सुथार ने 19 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए अपने पहले विदेशी टेस्ट में कुल 10 विकेट चटकाए. उन्होंने पहली पारी में 76 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में 55 रन देकर छह विकेट झटके. उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू में भी लिए थे 6 विकेट

राजस्थान के 24 वर्षीय स्पिनर ने 6 जून 2026 को मुल्लनपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. यह उनका पहला घरेलू टेस्ट था और उन्होंने उसी मुकाबले की पहली पारी में छह विकेट लेकर अपने टेस्ट करियर का शानदार आगाज किया. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ गॉल में पहला विदेशी टेस्ट खेलते हुए सुथार ने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट अपने नाम किए. इस तरह उन्होंने अपने पहले घरेलू और विदेशी टेस्ट में पांच विकेट लेने की खास उपलब्धि हासिल कर ली.

ये भी पढ़ें: भारत के 600 टेस्ट मैचों का सफर: 94 साल, 187 जीत...ऐसे बदली टीम इंडिया की तस्वीर

भारत के लिए पहले घरेलू और विदेशी टेस्ट में मानव सुथार का प्रदर्शन

विपक्षी टीमटेस्टपारीओवररनविकेटमैदानतारीख
अफगानिस्तानपहला टेस्टपहली पारी22.0336मुल्लांपुर6-8 जून, 2026
अफगानिस्तानपहला टेस्टदूसरी पारी10.0291मुल्लांपुर6-8 जून, 2026
श्रीलंकादूसरा टेस्टपहली पारी21.4764गॉल15-19 अगस्त, 2026
श्रीलंकादूसरा टेस्टदूसरी पारी23.4556गॉल15-19 अगस्त, 2026

94 साल बाद निसार के क्लब में पहुंचे सुथार

सुथार से पहले मोहम्मद निसार यह उपलब्धि हासिल करने वाले इकलौते भारतीय थे. निसार ने 25 जून 1932 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी पहली ही टेस्ट पारी में 93 रन देकर पांच विकेट लिए थे. वह टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी थे. इसके बाद निसार ने दिसंबर 1933 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला घरेलू टेस्ट खेला और पहली पारी में 90 रन देकर पांच विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें: मानव सुथार ने रचा इतिहास, नरेंद्र हिरवानी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

मोहम्मद निसार का पहला घरेलू और विदेशी टेस्ट में प्रदर्शन

विपक्षी टीमटेस्टपारीओवररनविकेटमैदानतारीख
इंग्लैंडपहला टेस्टपहली पारी26.0935लॉर्ड्स25-28 जून, 1932
इंग्लैंडपहला टेस्टदूसरी पारी18.0421लॉर्ड्स25-28 जून, 1932
इंग्लैंडदूसरा टेस्टपहली पारी33.5905मुंबई15-18 दिसंबर, 1933
इंग्लैंडदूसरा टेस्टदूसरी पारी4.0250मुंबई15-18 दिसंबर, 1933

इसके बाद करीब 94 साल तक भारत का कोई और गेंदबाज अपने पहले घरेलू और विदेशी टेस्ट दोनों में पांच विकेट लेने की उपलब्धि हासिल नहीं कर सका. अब सुथार ने यह कारनामा कर निसार के खास क्लब में जगह बना ली है.

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: श्रीलंका को 165 रन से हराकर भी टॉप-4 से बाहर भारत, जानें टीम इंडिया का हाल

श्रीलंका में 6 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय

दूसरी पारी में छह विकेट लेकर सुथार ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह श्रीलंका में एक टेस्ट पारी में छह विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. सुथार अब अश्विन और हरभजन के साथ उस खास सूची में शामिल हो गए हैं. सुथार श्रीलंका में टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले भी तीसरे भारतीय हैं. उनसे पहले हरभजन सिंह और अश्विन ऐसा कर चुके हैं. इसके अलावा वह टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय गेंदबाज भी बन चुके हैं.

श्रीलंका में टेस्ट मैच में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

खिलाड़ीओवररनविकेटमैदानशुरुआत की तारीख
मानव सुथार45.213110गॉल15 अगस्त, 2026
हरभजन सिंह54.315310गॉल31 जुलाई, 2008
रविचंद्रन अश्विन42.016010गॉल12 अगस्त, 2015
इशांत शर्मा34.0868कोलंबो (SSC)28 अगस्त, 2015
अनिल कुंबले62.11728कोलंबो (SSC)27 जुलाई, 1993

श्रीलंका में विदेशी गेंदबाज का रिकॉर्ड महाराज के नाम

श्रीलंका में किसी विदेशी गेंदबाज के सर्वश्रेष्ठ मैच गेंदबाजी आंकड़ों का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज के नाम है. उन्होंने जुलाई 2018 में कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में कुल 12 विकेट लिए थे. महाराज ने 283 रन देकर ये 12 विकेट हासिल किए थे. मानव सुथार ने गॉल में 10 विकेट लेकर अब श्रीलंका की धरती पर भारतीय गेंदबाजों की खास सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

ये भी पढ़ें: 'लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं मानव सुथार', कप्तान गिल भी हुए स्टार स्पिनर के मुरीद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >