शानदार जीत के बाद LSG को झटका, पंत पर लगा स्लो ओवर रेट का जुर्माना

LSG: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में लखनऊ ने चेन्नई को  7 विकेट से हराया. इस मैच के हीरो लखनऊ के ओपनर मिचेल मार्श रहे.

LSG: दरअसल, इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 7:30 बजे से श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में एलएसजी ने सीएसके के खिलाफ 188 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. जिसमें मिचेल मार्श (90), जोश इंग्लिश (36) और निकोलस पुरन(32) की तूफ़ानी पारी का अहम योगदान रहा. हालांकि जीत के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई. स्लो ओवर रेट के कारण उन पर भारी  जुर्माना लगाया गया है.

ओवर रेट से जुड़ा मामला

आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स निर्धारित समय के भीतर अपने ओवर पूरे नहीं कर सकी. आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़ा मामला है. चूंकि मौजूदा सीजन में एलएसजी की ओर से यह पहली गलती थी, इसलिए टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

लखनऊ का कैसा रहा प्रदर्शन

हालांकि मैदान पर लखनऊ की टीम का प्रदर्शन दमदार रहा. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे, जिसके जवाब में एलएसजी के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. टीम की ओर से मिचेल मार्श ने तूफानी पारी खेलते हुए सीएसके के गेंदबाजों पर दबाव बना रखा. लखनऊ ने यह लक्ष्य 16.4 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।.हालांकि जीत का कुछ खास असर अंक तालिका पर नहीं पड़ा और ऐसे में एलएसजी अभी भी आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

(इनपुट- मृणाल कुमार पांडेय)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >