Liverpool vs Nottingham Forest: लिवरपूल ने नॉटिंघम फॉरेस्ट से 2-2 का ड्रॉ खेला, जीत का इंतजार जारी

लिवरपूल का जीत का इंतजार दूसरे मैच में भी जारी रहा, जहां उन्होंने नॉटिंघम फॉरेस्ट के खिलाफ 2-2 का रोमांचक ड्रॉ खेला. दो बार पिछड़ने के बाद वापसी की, लेकिन अंक बांटने पड़े.

Liverpool vs Nottingham Forest: इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल का जीत का इंतजार दूसरे मैच में भी जारी रहा. एनफील्ड में शनिवार को खेले गए मुकाबले में लिवरपूल और नॉटिंघम फॉरेस्ट के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा. लिवरपूल ने लगातार दूसरे मैच में इसी स्कोरलाइन के साथ अंक बांटे. इससे पहले उसने न्यूकैसल के खिलाफ भी 2-2 का ड्रॉ खेला था.

दो बार पिछड़कर लिवरपूल ने की वापसी

मैच में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने शानदार शुरुआत की. 24वें मिनट में डैन एनडोये ने गोल कर मेहमान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. लिवरपूल ने जवाब देने की कोशिश की और फ्लोरियन विर्त्ज ने गेंद को नेट में भी पहुंचाया, लेकिन VAR जांच के बाद ऑफसाइड के कारण गोल रद्द कर दिया गया.

दूसरे हाफ में लिवरपूल ने वापसी की. 60वें मिनट में अलेक्जेंडर इसाक ने कोडी गाकपो के लो क्रॉस को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया. यह लिवरपूल के लिए इसाक का गोल था और टीम ने मुकाबले में वापसी कर ली.

ये भी पढ़ें: जो रूट ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड, घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

पेनल्टी ने फिर Forest को आगे किया

बराबरी के बाद भी फॉरेस्ट ने दबाव बनाए रखा. 70वें मिनट में मॉर्गन गिब्स-व्हाइट ने पेनल्टी पर गोल कर नॉटिंघम फॉरेस्ट को एक बार फिर 2-1 से आगे कर दिया. यह पेनल्टी एलिसन द्वारा नेको विलियम्स को गिराए जाने के बाद मिली थी. हालांकि, फैसले को लेकर चर्चा भी हुई.

लिवरपूल ने हार नहीं मानी और आखिरकार 82वें मिनट में विक्टर मुनोज ने शानदार गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया. विर्त्ज के पास पर मुनोज ने जोरदार शॉट लगाया, जो हल्के डिफ्लेक्शन के बाद क्रॉसबार के नीचे से नेट में चला गया. यह लिवरपूल के लिए मुनोज का पहला प्रीमियर लीग स्टार्ट भी था.

स्कोर: लिवरपूल 2-2

नॉटिंघम फॉरेस्ट लिवरपूल: अलेक्जेंडर इसाक 60', विक्टर मुनोज 82'

नॉटिंघम फॉरेस्ट: डैन एनडोये 24', मॉर्गन गिब्स-व्हाइट 70'

लिवरपूल को अब भी पहली जीत का इंतजार

2-2 के इस ड्रॉ के साथ लिवरपूल ने लगातार दूसरे मैच में अंक बांटे और नए मैनेजर आंदोनी इराओला के कार्यकाल में उसकी पहली प्रीमियर लीग जीत का इंतजार जारी है. वहीं, नॉटिंघम फॉरेस्ट ने सीजन का अपना पहला अंक हासिल किया. टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में लीड्स के खिलाफ 1-0 से हार झेली थी.

ये भी पढ़ें: स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर नहीं देख पाएंगे एशिया कप के मैच, जानें कहां होगी भारत के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >