फीफा वर्ल्ड कप: 'हमसे डरो...', सेमीफाइनल से पहले लामिन यामल ने फ्रांस को दी खुली चुनौती

फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन और फ्रांस के बीच हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल से पहले, स्पेनिश स्टार लामिन यामल ने फ्रांस को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि डरने की जरूरत स्पेन को नहीं, बल्कि फ्रांस को है. जानें इस बयान के पीछे की वजह और दोनों टीमों की तैयारी.

फीफा विश्व कप 2026 अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और अब सभी की नजरें स्पेन और फ्रांस के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल पर टिकी हैं. क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को हराकर अंतिम चार में पहुंची स्पेनिश टीम का सामना अब फ्रांस जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी से होगा. हालांकि मुकाबले से पहले ही दोनों टीमों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है.

यामल ने फ्रांस को दी खुली चेतावनी

स्पेन के युवा स्टार स्ट्राइकर लामिन यामल ने सेमीफाइनल से पहले फ्रांस को चेतावनी देते हुए कहा कि डरने की जरूरत उनकी टीम को नहीं, बल्कि फ्रांस को है. बेल्जियम के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले यामल ने कहा, “मेरा मानना है कि अगर फ्रांस को किसी से डरना चाहिए, तो वह हमारी टीम होनी चाहिए. हमने पहले भी बड़ी प्रतियोगिताओं में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है.”यामल का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों टीमें टूर्नामेंट में शानदार लय में हैं और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं.

हाल के मुकाबलों में स्पेन का पलड़ा भारी

स्पेन ने पिछले कुछ वर्षों में फ्रांस के खिलाफ अहम मुकाबलों में जीत दर्ज की है. 2024 यूरोपीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हराया था. इसके बाद यूईएफए नेशंस लीग में भी फ्रांसीसी टीम को शिकस्त मिली थी. यूरो 2024 के दौरान ही यामल सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी बने थे और तब से वह स्पेन के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो चुके हैं.

'हम किसी से नहीं डरते'

बेल्जियम के खिलाफ मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए यामल ने कहा, “हम किसी से नहीं डरते. यह दो महान टीमों के बीच मुकाबला होगा. फ्रांस दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है, लेकिन हम भी पूरी तरह तैयार हैं. अब देखना है कि मैदान पर क्या होता है.”

दोनों टीमें अब तक अजेय

स्पेन और फ्रांस दोनों ने विश्व कप 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. स्पेन का डिफेंस पूरे टूर्नामेंट में बेहद मजबूत रहा है और टीम ने सिर्फ एक गोल खाया है. दूसरी ओर फ्रांस की आक्रामक ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने छह मैचों में 16 गोल दागे हैं.

फ्रांस लगातार तीसरे विश्व कप फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगा. टीम 2018 में विश्व चैंपियन बनी थी और 2022 में भी फाइनल तक पहुंची थी. वहीं स्पेन 2010 के बाद पहली बार विश्व कप का खिताब जीतने के सपने को साकार करना चाहता है.

ये भी पढ़ें: फीफा विश्व कप फाइनल अब आम फैंस की पहुंच से दूर, 32 साल में 10 गुना महंगा हुआ टिकट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >