FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे ने फिर जीता गोल्डन बूट, लगातार दूसरी बार बने विश्व कप के टॉप स्कोरर

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने FIFA विश्व कप 2026 का गोल्डन बूट अवॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता, जिसमें 10 गोल और 4 असिस्ट शामिल थे.

फीफा विश्व कप 2026 का गोल्डन बूट अवॉर्ड फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे के नाम रहा. एम्बाप्पे ने पूरे टूर्नामेंट में 10 गोल और 4 असिस्ट दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया. इससे पहले उन्होंने 2022 विश्व कप में भी सबसे ज्यादा गोल कर गोल्डन बूट जीता था.

विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के पास एम्बाप्पे को चुनौती देने का मौका था, लेकिन वह गोल्डन बूट की दौड़ में उनसे आगे नहीं निकल सके. मेसी ने टूर्नामेंट का अंत 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ किया. वहीं इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम 7 गोल के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

गोल्डन बूट 2026: टॉप स्कोरर

खिलाड़ीटीमगोलअसिस्ट
किलियन एम्बाप्पेफ्रांस104
लियोनेल मेसीअर्जेंटीना84
जूड बेलिंगहमइंग्लैंड71
एर्लिंग हालैंडनॉर्वे62
हैरी केनइंग्लैंड61

एम्बाप्पे ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी तेज रफ्तार, बेहतरीन फिनिशिंग और बड़े मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन से विपक्षी टीमों को लगातार परेशान किया. 10 गोल के साथ वह 2026 विश्व कप के सबसे सफल गोल स्कोरर रहे और उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक फॉरवर्ड खिलाड़ियों में से एक हैं. लगातार दो विश्व कप में गोल्डन बूट जीतकर एम्बाप्पे ने इतिहास रच दिया है और खुद को विश्व फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों की सूची में और मजबूती से स्थापित कर लिया है.

स्पेन ने जीता 2026 का खिताब

न्यू जर्सी के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया. निर्धारित 90 मिनट और 9 मिनट के इंजरी टाइम तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा.

फेरन टॉरस से गोल से जीता स्पेन

एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में स्पेन के फेरन टॉरस ने शानदार गोल दागकर मैच को अपने तरफ मोड़ लिया. यह गोल अंततः निर्णायक साबित हुआ और स्पेन ने 1-0 की जीत के साथ विश्व फुटबॉल का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ स्पेन 16 साल बाद फिर से विश्व चैंपियन बना, जबकि अर्जेंटीना का लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना टूट गया. फेरन टोरेस का गोल स्पेन के लिए इतिहास रचने वाला पल साबित हुआ.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: विश्व चैंपियन बनते ही मालामाल हुई स्पेन, ट्रॉफी के साथ मिले 481 करोड़ रुपये


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >