कोरिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में आमने-सामने अश्मिता-रक्षिता, फाइनल के लिए पेश करेंगी अपनी दावेदारी

कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय शटलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. महिला एकल में अश्मिता चालिहा और रक्षिता रामराज ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब दोनों भारतीय खिलाड़ियों की भिड़ंत से फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व तय होगा.

Korea Masters 2026: कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहा. महिला एकल में अश्मिता चालिहा और रक्षिता रामराज ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. अब दोनों भारतीय शटलर शनिवार को आमने-सामने होंगी. यानी महिला एकल के फाइनल में भारत की एक खिलाड़ी का पहुंचना तय है.

हिना अकेची को हराया

विश्व रैंकिंग में 50वें स्थान पर काबिज अश्मिता ने क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए जापान की शीर्ष वरीय और विश्व नंबर-22 हिना अकेची को 20-22, 21-15, 21-19 से हराया. करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में अश्मिता ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की.

Also Read: रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे ने यूरोपियन T20 लीग में शुरु की नई पारी, जाने किस टीम से खेलेंगे

दूसरे गेम से की आपसी

पहले गेम में हिना ने करीबी मुकाबले में 22-20 से बाजी मारी, लेकिन दूसरे गेम में अश्मिता ने अपना खेल बदलते हुए लगातार छह अंक जुटाकर बढ़त बनाई और 21-15 से गेम अपने नाम किया. निर्णायक गेम में भी भारतीय खिलाड़ी ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा. हिना ने आखिरी दौर में वापसी की कोशिश की, लेकिन अश्मिता ने 21-19 से गेम जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. इसके साथ ही उन्होंने पिछले साल मलेशिया सुपर 100 में हिना से मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया.

दर्ज की लगातार चौथी जीत

दूसरी ओर, रक्षिता रामराज ने हमवतन और तीसरी वरीय तन्वी शर्मा को 18-21, 21-19, 21-18 से मात दी. 61 मिनट तक चले मुकाबले में रक्षिता ने पहला गेम गंवाने के बाद लगातार दो गेम जीतकर वापसी की. तन्वी पिछले सप्ताह ही ताइपे ओपन में अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीतकर यहां पहुंची थीं. रक्षिता का तन्वी के खिलाफ यह लगातार चौथी जीत है. अब दोनों भारतीय खिलाड़ियों की भिड़ंत से यह तय होगा कि कोरिया मास्टर्स के महिला एकल फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा.

Also Read: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >