KKR vs LSG : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में लखनऊ की टीम सुपर ओवर में फेल हो गई, जिसकी वजह से उन्हें उन्हें टाई हो चुके मैच को खोना पड़ा. इस मैच के हीरो रहे केकेआर के रिंकू सिंह. रिंकू ने 83 नाॅट आउट खेला और टीम को जीत तक लेकर गए. रिंकू ने सुपर ओवर में एक बेहतरीन कैच लिया और टीम के लिए विनिंग शाॅट भी लगाया.
केकेआर की जीत के हीरो रिंकू सिंह
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रिंकू सिंह केकेआर के लिए संकटमोचक बनकर आए. इस लो स्कोरिंग मैच के सुपर ओवर में जाने के बाद रिंकू ने टीम को जीत दिलाई. मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका नाम रिंकू सिंह के बजाय रिंकू संकटमोचक कर देना चाहिए, तो रिंकू ने जवाब दिया-नहीं रिंकू ठीक है. मैं जब भी मुश्किल हालात में बैटिंग के लिए जाता हूं तो मेरा फोकस इस बात पर रहता है कि सिचुएशन को कैसे कंट्रोल किया जाए. मैंने अपनी टीम के लिए बस वही किया.खेलते वक्त मैं सोचता हूं कि स्ट्राइक कैसे रोटेट करनी है? सिंगल्स और डबल्स कैसे लेने हैं और मैं कहां बाउंड्रीज लगा सकता हूं. मेरा मकसद हमेशा गेम को आखिर तक ले जाना होता है.
सुपर ओवर में रिंकू ने लिया सुपर कैच
सुपर ओवर में लिए गए शानदार कैच के बारे में बात करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच रिंकू सिंह ने कहा कि मुझे बचपन से ही फील्डिंग पसंद रही है. मैं नैचुरली फिट हूं, इसलिए मैं तेज दौड़ सकता हूं और ग्राउंड को अच्छे से कवर कर सकता हूं. मुझे बस फील्डिंग बहुत पसंद है. सच कहूं तो, मैं उस कैच के लिए तैयार नहीं था. मुझे लगा कि बॉल कहीं और जाएगी, लेकिन अचानक वह मेरी तरफ आई और मैं उसे कैच कर पाया और टीम को इसका फायदा मिला.
ये भी पढ़ें : महिला वकील पर पति ने धारदार हथियारों से किया हमला, सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की सुनवाई
Video: कोई पर्सनली मुझे कुछ बोलता है तो…वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे को दिया बल्ले से जवाब
