जस्टिन ग्रीव्स के पंच के बाद अब्बास का पलटवार... तीसरे दिन 14 विकेटों से रोमांचक मोड़ पर पहुंचा टेस्ट

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन गेंदबाजों के नाम रहा, जहां कुल 14 विकेट गिरे. जस्टिन ग्रीव्स के 5 विकेट ने मैच का रुख बदला, लेकिन मोहम्मद अब्बास की घातक गेंदबाजी ने पाकिस्तान को वापस ला खड़ा किया. जानिए चौथे दिन किसकी पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है.

WI vs Pak Test : वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तरूबा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा. दिनभर में कुल 14 विकेट गिरे, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने बटोरीं. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट बिना कोई रन दिए झटके और पाकिस्तान की पहली पारी को 282 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि दिन का खेल खत्म होते-होते पाकिस्तान ने भी दमदार वापसी की और मुकाबले को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया.

ग्रीव्स ने बदला मैच का रुख

तीसरे दिन पाकिस्तान ने 199/3 से आगे खेलना शुरू किया और कप्तानी गंवाने के बाद पहला मैच खेल रहे शान मसूद ने शानदार 109 रन की पारी खेलकर अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया. लेकिन उनके आउट होते ही पाकिस्तान की पारी बिखर गई. ग्रीव्स ने घातक स्पेल डालते हुए लगातार विकेट मेडन ओवर फेंके. उन्होंने शान मसूद, आमेर जमाल, अली उस्मान, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद अब्बास को आउट कर पाकिस्तान को 282 रन पर रोक दिया. उनकी इस करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से वेस्टइंडीज को पहली पारी के आधार पर 29 रन की बढ़त मिली.

अब्बास की घातक गेंदबाजी

हालांकि बढ़त मिलने के बाद वेस्टइंडीज की दूसरी पारी भी ज्यादा देर टिक नहीं सकी. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए शुरुआती झटके दिए और पाकिस्तान को मैच में वापस ला खड़ा किया. उन्होंने ब्रैंडन किंग, केवेम हॉज और जस्टिन ग्रीव्स समेत अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. दूसरी ओर, आमेर जमाल, मोहम्मद अली और खुर्रम शहजाद ने भी सधी हुई गेंदबाजी की. कप्तान शाई होप, टैगेनरीन चंद्रपॉल और रोस्टन चेज़ भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. हालांकि निचले क्रम में शामर जोसेफ ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्के जड़कर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दीं.

चौथे दिन किसका पलड़ा भारी?

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 126 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 155 रन की हो गई है. शामर जोसेफ और केमार रोच क्रीज पर मौजूद हैं. पाकिस्तान की कोशिश चौथे दिन वेस्टइंडीज को जल्द से जल्द समेटकर लक्ष्य हासिल करने की होगी, जबकि मेजबान टीम बढ़त को 200 के पार पहुंचाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी.

Also Read: द हंड्रेड में रोमांच का डबल डोज, पुरुष टीम ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, महिला टीम 1 रन से हारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >