जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, टेस्ट में ऐसा कारनामा करने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बने

इंग्लैंड के जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 68 अर्धशतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. यह उपलब्धि उनके शानदार करियर का एक और मील का पत्थर है. जानिए इस खास आंकड़े के बारे में.

Joe Root Equals Sachin Tendulkar Record: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. हेडिंग्ले में खेले जा रहे मुकाबले में अर्धशतक लगाते ही रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 68 अर्धशतक पूरे कर लिए. इसके साथ ही उन्होंने महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक खास आंकड़े की बराबरी कर ली.

पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 68वां पचासा पूरा कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली. अब रूट टेस्ट क्रिकेट में 68 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.

टेस्ट में सर्वाधिक फिफ्टी (Fifties)

क्रमखिलाड़ी (Player)फिफ्टी (Fifties)
1सचिन तेंदुलकर68
1जो रूट68
2शिवनारायण चंद्रपॉल66

ये भी पढ़ें: 1998 के बाद पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड के दो तेज गेंदबाजों ने एक पारी में 5-5 विकेट लेकर रचा इतिहास

सचिन ने 200 टेस्ट में बनाए थे 68 अर्धशतक

सचिन तेंदुलकर ने अपने शानदार टेस्ट करियर में 200 मुकाबले खेले. उन्होंने 329 पारियों में 15,921 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज हैं. सचिन के 51 टेस्ट शतक का रिकॉर्ड आज भी दुनिया के सबसे खास रिकॉर्ड्स में शामिल है. अब जो रूट ने 68 अर्धशतक के आंकड़े तक पहुंचकर मास्टर ब्लास्टर के एक और रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

कप्तान के तौर पर जो रूट का 42वां अर्धशतक

जो रूट (फोटो—एक्स)

पाकिस्तान के अर्धशतकीय पारी खेलते ही जो रूट ने कप्तान के तौर पर अपना 42 अर्धशतक पूरा किया. वो कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में क्लाइव लॉयड को पीछे छोड़ा है. कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा अर्धशतक का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है.

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों ओली रॉबिन्सन और जोश टंग को मिली आधी-आधी बॉल? वजह जानकर कहेंगे- ऐसा भी होता है

टेस्ट में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा बार 50 से ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 61 - ग्रीम स्मिथ
  • 54 - रिकी पोंटिंग
  • 51 - एलन बॉर्डर
  • 43 - मिसबाह-उल-हक
  • 42* - जो रूट
  • 41 - क्लाइव लॉयड

14 साल से टेस्ट क्रिकेट में बना रहे हैं दबदबा

जो रूट ने साल 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद से वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं. करीब 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में रूट ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. पाकिस्तान के खिलाफ इस अर्धशतक के बाद रूट के नाम 167 टेस्ट मैचों की 305 पारियों में 41 शतक और 68 अर्धशतक हो गए हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: WTC में जो रूट का कारनामा, कप्तान के तौर पर 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >