BCCI : टीम इंडिया के चीफ कोच को लेकर जय शाह ने किया बड़ा खुलासा, रिकी पोंटिंग और लैंगर के बयान को झुठलाया

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा है कि भारतीय टीम का कोच वही व्यक्ति होगा जिसे हमारे घरेलू क्रिकेट के ढांचे की समझ हो.

BCCI : टीम इंडिया के कोच पद को लेकर बीसीसीआई ने किसी पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से संपर्क नहीं किया है. इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने आज दी है. उन्होंने कहा कि कोच पद के लिए वैसे व्यक्ति की तलाश की जा रही है जो भारतीय क्रिकेट को समझता हो. जय शाह ने कहा कि टीम इंडिया के कोच पद पर वैसे ही व्यक्ति को चुना जाएगा जो यहां के क्रिकेट, माहौल के साथ -साथ हमारे घरेलू क्रिकेट के ढांचे की भी गहरी समझ रखता हो. जय शाह ने अपने बयान में कहा कि ना तो मैंने और ना ही बीसीसीआई के किसी अधिकारी ने इस संबंध में किसी आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से कोई बात की है. यह खबर पूरी तरह अफवाह है.

कोच पद के लिए मुझसे किया गया था संपर्क: रिकी पोंटिंग

गौरतलब है कि रिकी पोटिंग ने हाल में यह बयान दिया था कि उनसे टीम इंडिया का कोच बनने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन आईपीएल में अपनी व्यस्तता और अन्य समझौतों की वजह से उन्होंने कोच बनना स्वीकार्य नहीं किया, हालांकि इससे उन्हें खुशी मिलती. उन्होंने यह भी बताया था कि उनके बेटे ने उनसे यह पद स्वीकार कर लेने को कहा था. जस्टिन लैंगर का नाम भी मुख्य कोच की रेस में शामिल था और इन दोनों ने बाबत बयान भी दिया था. आईपीएल में पोंटिंग अभी दिल्ली कैपिटल्स और लैंगर लखनऊ के कोच हैं.

Also Read : भारत के मुख्य कोच की भूमिका के लिए रिकी पोंटिंग से किया गया संपर्क

SRHvs RR Qualifier 2 : केकेआर के साथ कौन खेलेगा फाइनल, आज के मैच से होगा तय, जानें हेड टु हेड रिकाॅर्ड और रणनीति

कोच वही बनेगा जो भारतीय क्रिकेट को और आगे लेकर जाएगा

जय शाह ने कहा है कि टीम इंडिया का कोच वही व्यक्ति होगा जो भारतीय क्रिकेट को और आगे लेकर जाए. उन्होंने कहा कि जब हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बारे में बात करते हैं, तो भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच से अधिक प्रतिष्ठित कोई पद नजर नहीं आता है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के पास विश्व स्तर पर सबसे अधिक प्रशंसक हैं. यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है. हमारे खेल का समृद्ध आधार है और खेल के प्रति खिलाड़ियों और फैंस में जो जुनून है वह इसे और समृद्ध बनाता है. टीम इंडिया के कोच का पद बहुत ही खास है और इसके लिए हमारी तलाश जारी है. हम एक ऐसे व्यक्ति की तलाश करेंगे जो भारतीय क्रिकेट के और समृद्ध करे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >