CSK vs MI: मुंबई इंडियंस 159 के स्कोर सिमटी, CSK गेंदबाजों ने दिखाया दम

CSK vs MI मुकाबले में Mumbai Indians की टीम 159 रन पर सिमट गई. Chennai Super Kings के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए MI को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. अब सीएसके को इस मैच को जीतन के लिए 20 ओवर में 160 रन बनाने हैं.

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की टीम नमन धीर (57 रन) के अर्धशतक के बावजूद शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. नमन ने 37 गेंद की पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए. उनके अलावा रयान रिकेल्टन ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 21 रन का योगदान दिया. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 18 रन बनाए. सीएसके के लिए अंशुल कंबोज ने 3 और नूर अहमद ने 2 विकेट चटकाए. रामकृष्ण घोष और जेमी ओवरटन को एक-एक विकेट मिला.

मुंबई इंडियंस को जीत की जरूरत

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन एकदम फीका रहा है. मुंबई की टीम इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले में केवल 2 में ही जीत दर्ज कर पाई है. मुंबई इंडियंस 9वें पायदान पर है. वहीं चेन्नई की टीम ने इस सीजन 8 मुकाबले में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर है. दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला काफी अहम है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैट शॉर्ट और गुरजपनीत सिंह.

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर

इम्पैक्ट प्लेयर: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर और अश्विनी कुमार.

टॉस जीतने के बाद पांड्या ने क्या कहा?

यह अच्छी पिच लग रही है और इसी वजह से हम पहले बैटिंग करेंगे. T20 वर्ल्ड कप के दौरान हमने जिम्बाब्वे के खिलाफ यहां पर खेला था. पिछले मैच के बाद मुझे लगता है कि हमें बल्लेबाजों को खुलकर खेलने देने का मौका देने की जरूरत है. हमें अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना होगा. हमें हाफ चांस ड्रॉप नहीं करने होंगे और हाफ चांस बनाने होंगे. टीम का मूड अच्छा है. हमारी टीम में आज लेग स्पिनर रघु शर्मा का डेब्यू हो रहा है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z डिटेल्स

कौन है नंदिनी शर्मा? जिसे WPL में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, ऐसे मिली टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >