IND vs ZIM Live Streming: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है. हरारे में 23, 25 और 26 जुलाई को खेले जाने वाले मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी. लेकिन इस बार फैंस को मैच देखने के लिए जियोहॉटस्टार या सोनी लिव जैसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा नहीं मिलेगा.
दरअसल, सीरीज के डिजिटल प्रसारण अधिकार किसी लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास नहीं हैं. ऐसे में मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को अलग से पास या सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा. यानी भारतीय टीम के मैचों का आनंद लेने के लिए इस बार दर्शकों को जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ सकती है.
एक मैच के लिए 35 से 50 रुपये तक करने पड़ सकते हैं खर्च
भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध रहेगी. फैंस मैच या टूर पास खरीदकर मुकाबले देख सकेंगे. एक मैच के लिए पास की कीमत आमतौर पर 35 से 50 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि विभिन्न इवेंट्स के लिए मैच पास 19 रुपये से 99 रुपये तक उपलब्ध हैं. वहीं, फैनकोड का मासिक पास करीब 199 रुपये का है, जिसमें प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले अन्य खेल आयोजनों की लाइव स्ट्रीमिंग भी देखी जा सकती है. अगर आपको सिर्फ इस सीरीज के लिए पास लेना है तो 100 रुपये या उससे ज्याादा खर्च करने पड़ेंगे.
टीवी पर यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा लाइव टेलिकास्ट
टीवी दर्शकों के लिए राहत की बात यह है कि भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. हाल ही में इसी नेटवर्क ने फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबलों का लाइव टेलिकास्ट किया था. अब क्रिकेट फैंस भी इसी नेटवर्क पर भारतीय टीम के मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे.
भारतीय स्क्वाड (Indian Squad)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, विदेशी सरजमीं पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
