IND vs SL Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का अभ्यास मैच?

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले 7 से 9 अगस्त तक श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. यह मुकाबला कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) ग्राउंड में खेला जाएगा. जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव.

India vs Sri Lanka XI Warm-Up Match Live Telecast: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले 7 से 9 अगस्त तक श्रीलंका इलेवन (Sri Lanka XI) के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. यह मुकाबला कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) ग्राउंड में खेला जाएगा.

यह अभ्यास मैच भारतीय खिलाड़ियों को श्रीलंका की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने का मौका होगा. भारत ने आखिरी बार 2017 में श्रीलंका का टेस्ट दौरा किया था. मौजूदा टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों के लिए यह श्रीलंका में पहला टेस्ट दौरा है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह प्रैक्टिस मैच काफी महत्वपूर्ण है.

कब और कहां होगा मुकाबला?

भारत बनाम श्रीलंका XI का अभ्यास मैच 7 से 9 अगस्त तक नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो में खेला जाएगा.

कितने बजे से खेला जाएगा यह मुकाबला?

भारत और श्रीलंका के बीच प्रैक्टिस मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा.

कहां देखें इस मुकाबले का लाइव?

इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा. आप इस मुकाबले का आनंद टीवी के साथ अपने फोन पर भी उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज से पहले मुश्किल में भारतीय टीम, कप्तान शुभमन गिल हुए चोटिल

फ्री में नहीं देख पाएंगे ये मुकाबला

इस मुकाबले को आप फ्री में नहीं देख पाएंगे. यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या सोनी लिव ऐप पर दिखाया जाएगा. ऐसे में आपको मुकाबला देखने के लिए सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

प्रैक्टिस मैच में खिलाड़ियों के खेलने पर नहीं रहती पाबंदी

अभ्यास मैच में खिलाड़ियों के खेलने पर कोई पाबंदी नहीं होगी. ऐसे में भारतीय टीम के सभी विशेषज्ञ बल्लेबाज और गेंदबाजों को मैच में मौका मिल सकता है. इस अभ्यास मैच में आकिब नबी, सारांश जैन और गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ियों के पास टेस्ट प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी मजबूत करने का बेहतरीन मौका होगा.

भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी.

श्रीलंका XI

सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निशान मदुश्का, रविंदु रशनथा, पसिंदु सूरियाबंदारा, पवन रत्नायके, अहान विक्रमसिंघे, निपुन दानंजया, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असांका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवांथा और दिलुम सुदीरा.

ये भी पढ़ें: BCCI का एक्शन, खिलाड़ियों का कद देखकर फिटनेस पर नहीं करें समझौता; फिजियो को मिले सख्त निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >