India vs New Zealand: शेड्यूल ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, आखिरी 2 वनडे में बदल सकती है प्लेइंग-11

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का शेड्यूल टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन गया है. मैचों के बीच कम अंतर के चलते आखिरी दो वनडे में कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, ताकि वे टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हो सकें.

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर से दिसंबर तक होने वाली मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का शेड्यूल अब टीम इंडिया के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट की इस लंबी सीरीज में मैचों के बीच पर्याप्त अंतर नहीं है. इसका सबसे ज्यादा असर आखिरी दो वनडे मुकाबलों पर पड़ने की संभावना है.

भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर 22 अक्टूबर से पांच टी20 इंटरनेशनल, 5 वनडे और फिर दो टेस्ट मैच खेलने हैं. समस्या यह है कि पांचवें वनडे और पहले टेस्ट के बीच सिर्फ चार दिन का अंतर है. ऐसे में टेस्ट टीम का हिस्सा रहने वाले कई प्रमुख खिलाड़ियों को आखिरी दो वनडे से बाहर रखा जा सकता है, ताकि वे टेस्ट की तैयारी के लिए पर्याप्त समय हासिल कर सकें.

आखिरी 2 वनडे में नहीं दिखेंगे कई बड़े नाम?

जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो वनडे और टेस्ट दोनों टीमों का हिस्सा हो सकते हैं. लेकिन टेस्ट सीरीज की तैयारी को प्राथमिकता देने के लिए इन खिलाड़ियों को आखिरी दो वनडे के लिए टीम से बाहर रखा जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों में काफी बदली हुई टीम के साथ मैदान पर उतरना पड़ सकता है. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपे जाने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20I Series: 41 की उम्र में भी नहीं थम रहा इस अफगान खिलाड़ी का जलवा, अब भी बल्ले और गेंद से दिखा रहें दम

टेस्ट की तैयारी पर पहले से जोर देते रहे हैं गिल

शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट की तैयारी को लेकर लगातार गंभीर रहे हैं. लेकिन न्यूजीलैंड दौरे का मौजूदा शेड्यूल ऐसी स्थिति पैदा कर रहा है, जहां टेस्ट की तैयारी के लिए वनडे टीम से कई अहम खिलाड़ियों को हटाना पड़ सकता है.

भारत के लिए यह वनडे सीरीज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम को 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी करनी है. ऐसे में आखिरी दो मुकाबलों में प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी टीम की योजनाओं को प्रभावित कर सकती है.

कोचिंग स्टाफ भी दो हिस्सों में बंटेगा

सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीम का कोचिंग स्टाफ भी इस शेड्यूल की वजह से दो हिस्सों में बंट सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, हेड कोच गौतम गंभीर, गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्केल, असिस्टेंट कोच सितांशु कोटक और फील्डिंग कोच सुभदीप घोष में से दो आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड में रुक सकते हैं. वहीं बाकी दो कोच पहले टेस्ट की तैयारी शुरू करने के लिए वेलिंगटन रवाना हो सकते हैं. इस तरह टीम मैनेजमेंट को एक साथ दो अलग-अलग फॉर्मेट की तैयारियों को संभालना होगा.

भारत का न्यूजीलैंड दौरा: पूरा शेड्यूल

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक चलेगा. शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी. इसके बाद पांच वनडे और फिर दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

तारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
22 अक्टूबर 2026पहला T20Iक्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजे
24 अक्टूबर 2026दूसरा T20Iक्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजे
27 अक्टूबर 2026तीसरा T20Iवेलिंगटनदोपहर 12:30 बजे
30 अक्टूबर 2026चौथा T20Iऑकलैंडदोपहर 12:30 बजे
1 नवंबर 2026पांचवां T20Iहैमिल्टनदोपहर 12:30 बजे
4 नवंबर 2026पहला ODIऑकलैंडसुबह 7:30 बजे
7 नवंबर 2026दूसरा ODIवेलिंगटनसुबह 7:30 बजे
10 नवंबर 2026तीसरा ODIहैमिल्टनसुबह 7:30 बजे
13 नवंबर 2026चौथा ODIमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
15 नवंबर 2026पांचवां ODIमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
19-23 नवंबर 2026पहला टेस्टवेलिंगटनसुबह 3:30 बजे
27 नवंबर-1 दिसंबर 2026दूसरा टेस्टक्राइस्टचर्चसुबह 3:30 बजे

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >