India vs Japan T20I 2026: भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम 22 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी. दोनों देशों की पुरुष टीमें सुजुकी कप के लिए आमने-सामने होंगी. मुकाबला जापान के तोचिगी प्रीफेक्चर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबला सुबह 9:30 बजे (IST) शुरू होगा.
पहली बार जापान के खिलाफ T20I खेलेगा भारत
यह मुकाबला इसलिए खास है क्योंकि भारतीय पुरुष टीम पहली बार जापान के खिलाफ T20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. जापान क्रिकेट के लिए भी यह बड़ा मौका है, क्योंकि उसे दुनिया की मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम की मेजबानी करने का मौका मिलेगा.
इसे भी पढ़े- Team India Asian Games 2026: एशियन गेम्स में क्रूज शिप पर रहेगी टीम इंडिया? BCCI ने उठाया कमरा शेयरिंग का मुद्दा
75 साल की दोस्ती के जश्न में क्रिकेट
भारत-जापान के राजनयिक संबंधों (Diplomatic relations) के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस मैच का आयोजन किया जा रहा है. मुकाबला ‘स्पोर्ट 75’ पहल की शुरुआत भी करेगा. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देना है.
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया के लिए अहम मैच
जापान में ही एशियन गेम्स 2026 का आयोजन हो रहा है. क्रिकेट प्रतियोगिता 17 सितंबर से शुरू होगी. ऐसे में 22 सितंबर का भारत-जापान T20I टीम इंडिया के लिए एशियन गेम्स के बीच एक अहम मुकाबला होगा. भारतीय पुरुष टीम को एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है.
इसे भी पढ़े- Hardik Pandya BSF jawans viral photo: BSF जवानों संग हार्दिक पांड्या की फोटो वायरल, गंजे लुक ने खींचा ध्यान
जापान में क्रिकेट को मिलेगा बड़ा मंच
जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) के मुताबिक सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में इस खास मैच के लिए करीब 2,000 दर्शकों तक की क्षमता तैयार की जाएगी. JCA का मानना है कि भारतीय टीम की मेजबानी से जापान में क्रिकेट को नए दर्शक मिलेंगे और इस खेल को देश में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
