IND vs AFG: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, इब्राहिम जादरान संभालेंगे कप्तानी

अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इब्राहिम जादरान को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. तेज गेंदबाज नवीन उल हक की वापसी इस टीम का मुख्य आकर्षण है.

India vs Afghanistan T20 Series: भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 13 से 17 सितंबर के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने सीरीज के लिए इब्राहिम जादरान को टीम की कमान सौंपी है. यह पहली बार होगा जब जादरान अफगानिस्तान के फुल-टाइम टी20 कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे.

नवीन उल हक की टीम में वापसी

अफगानिस्तान की टीम में तेज गेंदबाज नवीन उल हक की वापसी हुई है. दाएं कंधे में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज और 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे. चोट से उबरने के बाद नवीन की वापसी से अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी. उनके अलावा फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई भी तेज गेंदबाजी विभाग में मौजूद हैं. अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नायब की भी टीम में वापसी हुई है. उनकी मौजूदगी से अफगानिस्तान के मध्यक्रम के साथ-साथ गेंदबाजी विकल्प भी मजबूत होंगे.

20 साल के विकेटकीपर को पहली बार मिला मौका

अफगानिस्तान ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज नूर रहमान को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है. नूर अफगानिस्तान के डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा रहे हैं और घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ ए टीम के स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ नूर रहमान को विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर रखा गया है.

राशिद खान समेत स्पिन गेंदबाजों की मजबूत फौज

अफगानिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी मानी जाती है. टीम में कप्तान राशिद खान, नूर अहमद और नांग्याल खरोटी जैसे स्पिनर मौजूद हैं. वहीं अनुभवी मोहम्मद नबी टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलन देंगे. मुजीब उर रहमान की मौजूदगी से अफगानिस्तान का स्पिन विभाग और भी खतरनाक नजर आ रहा है.

पहली बार अफगानिस्तान में भारत की मेजबानी

ACB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने कहा कि भारत जैसी बड़ी क्रिकेट टीम की पहली बार मेजबानी करना अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए गर्व की बात है. उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम भारत के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करेगी.

नसीब खान ने कहा कि बोर्ड ने सीरीज के लिए संतुलित और पूरी तरह तैयार टीम चुनने की कोशिश की है. उनका मानना है कि भारत के खिलाफ यह सीरीज अफगानिस्तान क्रिकेट की प्रगति को भी दिखाती है.

Also Read: Video: एर्लिंग हालैंड ने बदला लुक, नया बज कट देख फैंस भी रह गए हैरान

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन उल हक. इसके अलावा इजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल और फरीद अहमद मलिक को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है.

टी20 सीरीज का कार्यक्रम

तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे और सीरीज 13 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगी. ऐसे में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाली है.

Also Read: IND vs ENG Test: 24 अगस्त का वो दिन, जब भारत ने अंग्रेजों का घमंड तोड़ पहली बार जीती थी इंग्लैंड में सीरीज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >