600वां टेस्ट मैच खेलेगा भारत, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में होगी एंट्री

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मैच भारत के टेस्ट इतिहास का 600वां मैच होगा. जानें इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जुड़ी खास बातें.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा.

हालांकि, यह सीरीज सिर्फ WTC के लिहाज से ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी बेहद खास है. गॉल में खेला जाने वाला पहला टेस्ट भारत के टेस्ट इतिहास का 600वां मैच होगा. इस उपलब्धि के साथ भारत टेस्ट क्रिकेट में 600 या उससे अधिक मैच खेलने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन जाएगा. इससे पहले सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SL Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का अभ्यास मैच?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें

रैंकटीमसमय अवधिमैचजीतहारड्रॉटाईजीत प्रतिशत
1इंग्लैंड1877-20261097405336356036.91%
2ऑस्ट्रेलिया1877-2026882426235219248.41%
3भारत1932-2026599186188224131.13%
4वेस्टइंडीज1928-2026596187224184131.45%
5न्यूजीलैंड1930-2026487126190171025.87%
6दक्षिण अफ्रीका1889-2025479191162126039.87%
7पाकिस्तान1952-2026471153152166032.48%
8श्रीलंका1982-202632910712894032.52%
9बांग्लादेश2000-20261592711319016.98%
10जिम्बाब्वे1992-2026130168430012.30%
11अफगानिस्तान2018-202613481030.76%
12आयरलैंड2018-2026133100023.07%
13ICC वर्ल्ड XI2005101000.00%

भारत ने अपना पहला टेस्ट 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. तब से अब तक टीम इंडिया ने 599 टेस्ट में 186 जीत दर्ज की हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया (426) के नाम है. इसके बाद इंग्लैंड (405), दक्षिण अफ्रीका (191), वेस्टइंडीज (187) और फिर भारत (186) का नंबर आता है.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज से पहले मुश्किल में भारतीय टीम, कप्तान शुभमन गिल हुए चोटिल

श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें भारत ने 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 7 जीत मिली है. 17 मैच ड्रॉ रहे हैं. घरेलू मैदान पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं गंवाया है. भारत में खेले गए 22 टेस्ट में टीम इंडिया ने 13 जीते हैं, जबकि 9 मैच ड्रॉ रहे.

वहीं श्रीलंका की धरती पर दोनों टीमों के बीच 24 टेस्ट खेले गए हैं. इनमें भारत ने 9, श्रीलंका ने 7 मैच जीते हैं और 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. दोनों टीमों के बीच श्रीलंका में पिछली टेस्ट सीरीज 2017 में खेली गई थी, जिसमें विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने मेजबान टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड

स्थानमैचभारत की जीतश्रीलंका की जीतड्रॉटाई
भारत में2213090
श्रीलंका में249780
कुल46227170

ये भी पढ़ें: BCCI का एक्शन, खिलाड़ियों का कद देखकर फिटनेस पर नहीं करें समझौता; फिजियो को मिले सख्त निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >