Live Updates

IND W vs JPN W Live: श्री चरणी ने लिए चार विकेट, मात्र 57 रन बना सकी जापान की टीम

IND W vs JPN W Live: एशियन गेम्स 2026 में भारत और जापान की महिला क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं. टीम इंडिया की नजर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर है. यहां पढ़ें मैच का टॉस, स्कोर, विकेट और हर पल का लाइव अपडेट.

11:53 AM. 18 Sept 26 4 min ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बनाने होंगे 58 रन

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मात्र 58 रन बनाने होंगे. उम्मीद है भारतीय टीम यह टारगेट 6 ओवर के अंदर ही चेज कर लेगी. अब नजरें भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर होगी.

11:52 AM. 18 Sept 26 6 min ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: जापान की टीम 57 रन पर ढेर

जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 57 रन बना सकी. जापान के लिए सबसे ज्यादा अकारी कानो ने बनाए. कानो ने 25 रन की पारी खेली. वहीं भारत के लिए श्री चरणी ने 4, शेफाली ने 2, दीप्ति ने 1, श्रेयंका ने 1 विकेट चटकाए.

11:45 AM. 18 Sept 26 13 min ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: अहिल्या के रूप में जापान को लगा 7वां झटका

अहिल्या के रूप में जापान का 7वां विकेट गिरा. अहिल्या रन आउट हो गई. 53 के स्कोर पर जापान ने 7 विकेट गंवाए.

11:38 AM. 18 Sept 26 19 min ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: शेफाली वर्मा ने मिली एक और सफलता

शेफाली वर्मा को इस मैच में दूसरी सफलता मिला. शेफाली ने शिमाको काटो को 51 के स्कोर पर आउट किया. शिमाको काटो 4 रन बनाकर आउट हो गई. उसके बाद अगली है गेंद पर हिनासे गोटो रन आउट हो गई. इस ओवर में जापान ने दो विकेट गंवाए. 51 के स्कोर पर ही जापान का छठा विकेट गिरा.

11:30 AM. 18 Sept 26 27 min ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: शेफाली वर्मा ने अकारी कानो को आउट किया

जापान का 46 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा. शेफाली वर्मा ने अकारी कानो को 25 के निजी स्कोर पर आउट किया. जापान का स्कोर 14.2 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 46 रन है.

11:23 AM. 18 Sept 26 34 min ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: दीप्ति शर्मा ने एरिका ओडा को आउट किया

दीप्ति शर्मा ने एरिका ओडा को पवेलियन भेजा. जापान का तीसरा विकेट 33 के स्कोर पर गिरा. 5 रन बनाकर एरिका आउट हो गई.

11:04 AM. 18 Sept 26 53 min ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: श्री चरणी ने जापान को दिए 2 गेंद पर 2 झटके

7वें ओवर में श्री चरणी ने दो गेंद पर दो विकेट लेकर जापान को मुश्किल स्थिति में डाल दिया. पहले हारुना इवासाकी और उसके अगली ही गेंद पर माई यानागिदा को आउट करके भारत को एक साथ दो सफलता दिलाई.

10:42 AM. 18 Sept 26 1 hr ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: जापान की बल्लेबाजी शुरू

जापान महिला टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. जापान के लिए पारी का आगाज हारुना इवासाकी और अकारी निशिमुरा कानो ने किया.

10:39 AM. 18 Sept 26 1 hr ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: जापान की प्लेइंग-11

हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो, माई यानागिदा (कप्तान), एरिका ओडा, शिमाको काटो, हिनासे गोटो (विकेटकीपर), आयाका काटो-स्टैफोर्ड, आयुमी फुजिकावा, एरिका टोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोटो

10:13 AM. 18 Sept 26 1 hr ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: भारतीय टीम का प्लेइंग-11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

10:05 AM. 18 Sept 26 1 hr ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जापान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. एशियन गेम्स का यह चौथा क्वार्टरफाइनल मुकाबला है. दोनों टीम की नजरें समीफाइनल में जगह बनाने पर होगी.

9:32 AM. 18 Sept 26 2 hrs ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: जापान की पूरी टीम

हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो, माई यानागिदा (कप्तान), शिमाको काटो, एरिका ओडा, हिनासे गोटो (विकेटकीपर), अहिल्या चंदेल, कुरुमी ओटा, आयुमी फुजिकावा, एलेना कुसुडा नायर्न, नोनोहा यासुमोटो, मेग ओगावा, सेइका सुमी, एरिका टोगुची क्विन, आयाका काटो-स्टैफोर्ड.

9:29 AM. 18 Sept 26 2 hrs ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: एशियन गेम्स के लिए भारत की पूरी स्क्वाड

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल

9:22 AM. 18 Sept 26 2 hrs ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: भारत-जापान के मैच में आपका स्वागत है

महिला क्रिकेट में एशियन गेम्स के चौथे क्वार्टरफाइनल में आपका स्वागत है. यह मुकाबला भारतीय टीम और जापान की महिला टीम के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगी. वहीं जापान की टीम कुछ उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

8:56 AM. 18 Sept 26 3 hrs ago

Asian Games IND W vs JPN W Live Score Update: चौथा क्वार्रटफाइनल मैच जल्द होगा शुरू

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का चौथा क्वार्टरफाइनल भारत-जापान के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 10:30 बजे शुरू होगा. भारतीय टीम पिछली बार गोल्ड जीती थी. इस बार भी भारतीय टीम की नजरें गोल्ड जीतने पर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >