IND vs ZIM Highlights: भारत की धमाकेदार जीत, 13.2 ओवर में ही हासिल किया टारगेट

भारत ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मयंक और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लेकर जिम्बाब्वे को 125 रन पर रोक दिया. जवाब में वैभव सूर्यवंशी की 19 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 126 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया.

8:01 PM. 23 Jul 26 8:01 PM. 23 Jul

भारत ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

भारत ने जिम्बाब्वे को पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. बॉलिंग डिपार्टमेंट में मयंक और प्रिंस यादव ने दो और शिवम दुबे के साथ-साथ रवि बिश्नोई के एक-एक विकेट की बदौलत जिम्बाब्वे 20 ओवर में महज 125 रन तक ही पहुंच सकी. टीम इंडिया ने 126 रनों का लक्ष्य महज 13.2 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत में वैभव सूर्यवंशी की 19 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई. कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन और तिलक वर्मा 6 रन बनाकर नाबाद लौटे. मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मयंक यादव को दिया गया. गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने सीरीज का विजयी आगाज किया है.

7:52 PM. 23 Jul 26 7:52 PM. 23 Jul

ब्लेसिंग मुजारबानी ने लिया किशन का विकेट

भारत को एक और बड़ा झटका लगा है. ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर ईशान किशन ड्राइव खेलने गए, लेकिन गेंद पिच से अतिरिक्त उछाल लेकर बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और कवर पर खड़े डिऑन मायर्स ने आसान कैच लपक लिया. ईशान 24 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अब कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ नई साझेदारी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा के कंधों पर है.

स्कोर : 118/3, 12 ओवर के बाद

7:24 PM. 23 Jul 26 7:24 PM. 23 Jul

तूफानी फिफ्टी के बाद वैभव आउट

अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट गए. रिचर्ड नगारावा की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह डीप थर्ड पर बेन करन को कैच थमा बैठे. वैभव ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उनके आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आ गए हैं.

स्कोर : 78/2, 8 ओवर के बाद

7:21 PM. 23 Jul 26 7:21 PM. 23 Jul

वैभव की पहली इंटरनेशनल फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है. उनकी तूफानी पारी की बदौलत टीम ने पावरप्ले में 66 रन बना लिए है. 6.1 ओवर में वैभव ने 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया. यह उनके करियर की पहली टी20I फिफ्टी है, जिसे उन्होंने बल्लेबाजी छोर से बल्ला उठाकर दर्शकों और ड्रेसिंग रूम का अभिवादन करते हुए सेलिब्रेट किया.

7:05 PM. 23 Jul 26 7:05 PM. 23 Jul

अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे

भारत को शुरुआती झटका लग गया है. ब्लेसिंग मुजारबानी ने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया. बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अभिषेक गेंद को सही टाइम नहीं कर सके और थर्ड मैन पर ब्रैड इवांस ने आसान कैच लपक लिया है. अभिषेक 8 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए है. अब भारत की नजर साझेदारी बनाने पर होगी. क्रिज पर आने वाले बल्लेबाज ईशान किशन है.

स्कोर : 23/1, 3 ओवर के बाद

7:00 PM. 23 Jul 26 7:00 PM. 23 Jul

20 रनों के स्कोर पर पहुंचे वैभव

भारत की पारी के दूसरे ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. रिचर्ड नगारावा के ओवर में युवा बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दो शानदार छक्के और एक चौका जड़ दिया है. महज 8 गेंदों में 20 रन बनाकर वैभव आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं और भारत को तेज शुरुआत दिला रहे हैं.

स्कोर : 22/0, 2 ओवर के बाद

6:53 PM. 23 Jul 26 6:53 PM. 23 Jul

मुजारबानी का कसा हुआ पहला ओवर

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने मैदान पर उतर चुके हैं. जिम्बाब्वे की ओर से पहला ओवर ब्लेसिंग मुजारबानी ने डाला, जिसमें उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की. एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 2 रन है और दोनों सलामी बल्लेबाज अपना खाता खोल चुके हैं.

स्कोर : 2/0, 1 ओवर के बाद

6:35 PM. 23 Jul 26 6:35 PM. 23 Jul

126 रनों का मिला टारगेट

वेस्ली मधेवेरे 34 गेंदों में 39 रन बनाकर आखिरी ओवर में रन आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया. वहीं, प्रिंस यादव ने ब्रैड इवांस का विकेट झटका. मयंक यादव ने नई गेंद से दो शुरुआती विकेट लेकर जिम्बाब्वे को बैकफुट पर धकेल दिया, जबकि अशोक शर्मा और प्रिंस यादव ने भी कसी हुई गेंदबाजी की. 32/4 के मुश्किल स्कोर से मरुमानी, मधेवेरे और रयान बर्ल ने पारी संभाली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे टीम को 125 रनों पर रोक दिया है.

स्कोर : 125/7, 20 ओवर के बाद

6:21 PM. 23 Jul 26 6:21 PM. 23 Jul

मरुमानी और मधेवेरे ने पारी को संभाला

तडीवानाशे मरुमानी और वेस्ली मधेवेरे ने जिम्बाब्वे की पारी को संभाल लिया है. दोनों बल्लेबाजों के बीच सिर्फ 32 गेंदों में 50 रन की तेज साझेदारी पूरी हो गई है. भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ने लगा है और अब टीम इंडिया इस साझेदारी को जल्द तोड़ने की कोशिश करेगी.

स्कोर : 117/5, 19 ओवर के बाद

6:15 PM. 23 Jul 26 6:15 PM. 23 Jul

4 ओवर में खर्च किए 24 रन

रवि बिश्नोई (फोटो- एक्स)

रवि बिश्नोई का स्पेल समाप्त हो गया है. उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन खर्च किए और एक अहम विकेट भी हासिल किया. बिश्नोई ने अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे रयान बर्ल को अपना शिकार बनाया, जिससे भारत ने जिम्बाब्वे पर दबाव और बढ़ा दिया.

6:08 PM. 23 Jul 26 6:08 PM. 23 Jul

4 ओवर में सिर्फ 29 रन

डेब्यू मैच खेल रहे अशोक शर्मा का स्पेल समाप्त हो गया है. हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. अशोक ने पूरे स्पेल में अच्छी लाइन और लेंथ बनाए रखी और 4 ओवर में सिर्फ 29 रन खर्च किए. भारतीय टीम को उनसे एक किफायती स्पेल जरूर मिला.

स्कोर : 98/5, 17 ओवर के बाद

5:55 PM. 23 Jul 26 5:55 PM. 23 Jul

बर्ल 26 रन बनाकर आउट

रवि बिश्नोई ने अपनी फिरकी में रयान बर्ल को फंसा लिया है. बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बर्ल ने गेंद को हवा में खेल दिया, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर तैनात तिलक वर्मा ने शानदार जजमेंट दिखाते हुए आसान कैच लपक लिया. बर्ल 35 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए है. भारत ने जिम्बाब्वे को पांचवां झटका दे दिया है.

स्कोर : 72/5, 14 ओवर के बाद

5:41 PM. 23 Jul 26 5:41 PM. 23 Jul

रवि बिश्नोई की कसी हुई शुरुआत

10 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 46/4 है. चौथा विकेट शिवम दुबे ने लिया था. वेस्ली मधेवेरे और रयान बर्ल फिलहाल क्रीज पर टिके हुए हैं और पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच भारत ने स्पिन का भी सहारा लिया है. रवि बिश्नोई ने अपना पहला ओवर बेहद किफायती रखा और सिर्फ 5 रन खर्च किए. भारत की पकड़ इस समय मुकाबले पर मजबूत नजर आ रही है.

5:33 PM. 23 Jul 26 5:33 PM. 23 Jul

पारी का नौवां ओवर डाला

ओवर अशोक शर्मा ने पारी का नौवां ओवर डाला और महज तीन रन खर्च किए है. उन्हें खेलने में बल्लेबाजों को परेशानी हो रही है. स्कोर : 41/4, 9 ओवर के बाद

5:27 PM. 23 Jul 26 5:27 PM. 23 Jul

जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका

आठवां ओवर डालने आए शिवम दुबे ने भारत को अहम सफलता दिलाई है. सिकंदर रजा के पास बड़ा शॉट खेलने का मौका था, लेकिन वह गेंद को सही जगह नहीं भेज सके. डीप स्क्वायर लेग पर सब्स्टीट्यूट फील्डर सूर्यांश शेडगे ने आसान कैच लपक लिया. जिम्बाब्वे के कप्तान रजा 7 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. स्कोर : 38/4, 8 ओवर के बाद

5:23 PM. 23 Jul 26 5:23 PM. 23 Jul

बाउंसर से बर्ल चौंके

अशोक शर्मा अपने स्पेल का दूसरा ओवर पूरा करते हैं और इस ओवर में सिर्फ 5 रन देते हैं. ओवर के दौरान उनकी तेज बाउंसर रयान बर्ल के हेलमेट पर जाकर लगती है. गेंद की रफ्तार से बर्ल कुछ असहज नजर आते हैं, जिसके बाद फिजियो मैदान पर पहुंचकर उनकी जांच करते हैं. राहत की बात यह रही कि बर्ल मुस्कुराते हुए दोबारा बल्लेबाजी के लिए तैयार हो जाते हैं.

5:15 PM. 23 Jul 26 5:15 PM. 23 Jul

हम इसके लिए तैयार हैं

शिवम दुबे: हमने अच्छी तैयारी की है. कुछ खिलाड़ी देर से आए है. लेकिन हां, हम इसके लिए तैयार हैं. मैं यहां पहले भी खेल चुका हूं. यह मैदान शानदार है. हमें यहां खेलना पसंद करते है. परिस्थितियों के बारे में बात करते हुए दुबे ने बताया कि शायद मैंने पेशेवर तौर पर मैच नहीं देखे हैं. लेकिन हां, मुझे पता है कि यह टीम दिन-ब-दिन बेहतर होती जा रही है. मैंने 2024 में जिम्बाबे के खिलाफ खेला था, फिर हमने विश्व कप में भी उनके खिलाफ खेला. उनका प्रदर्शन अच्छा हो रहा है . भारत की पिछली दो सीरीज हारने पर दुबे ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि विश्व कप से पहले और विश्व कप के दौरान भी हमारी टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा था. हां, गिरावट तो जरूर आई है, लेकिन मुझे लगता है कि जैसे ही हम इस गिरावट से उबरेंगे, हम फिर से हम बेहतर प्रदर्शन करने लगेंगे.

5:14 PM. 23 Jul 26 5:14 PM. 23 Jul

जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका

मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से जिम्बाब्वे को एक और बड़ा झटका दिया है. उनकी तेज गेंद हल्की अंदर की ओर आई, जिस पर डिऑन मायर्स सही टाइमिंग नहीं बना सके. गेंद बल्ले से लगकर सीधे मिड-ऑन पर खड़े शिवम दुबे के हाथों में चली गई. मायर्स 14 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि भारत ने मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. स्कोर : 26/3, 6 ओवर के बाद

5:06 PM. 23 Jul 26 5:06 PM. 23 Jul

प्रिंस यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिला दी है. उनकी शॉर्ट गेंद पर बेन करन पुल शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर मिडविकेट की ओर हवा में चली जाती है. वहां तैनात वैभव सूर्यवंशी कोई गलती नहीं करते और शानदार कैच लपक लेते हैं. करन 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो जाते हैं.

5:02 PM. 23 Jul 26 5:02 PM. 23 Jul

डेब्यूटेंट अशोक शर्मा ने मैच का दूसरा ओवर डाला. अपने स्पेल के पहले ओवर में वह 10 रन खर्च किए हैं. बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक नजर आते हैं और अशोक पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं. अब निगाहें उनके अगले ओवर पर रहेंगी.

4:49 PM. 23 Jul 26 4:49 PM. 23 Jul

मैच की शुरुआत में ही भारत को शानदार विकेट मिल चुका है, जब मयंक यादव पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर दिया है. 149 किमी/घंटा की रफ्तार से डाली गई यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ पर रहती है और हल्का बाहर की ओर मूव करती है. क्रीज पर फंसे बेनेट गेंद को छेड़ते हैं और बल्ले का हल्का किनारा लग जाता है. विकेट के पीछे खड़े ईशान किशन जोरदार अपील करते हैं, लेकिन अंपायर तुरंत उंगली नहीं उठाते. इसके बाद टीम रिव्यू लेती है और अल्ट्राएज में साफ एज दिखाई देता है. इस तरह बेनेट बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट होते हैं और भारत की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है.

4:31 PM. 23 Jul 26 4:31 PM. 23 Jul

श्रेयस अय्यर को पहली जीत की तलाश

श्रेयस अय्यर को टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान पहली जीत की तलाश है. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक सात मैच खेले हैं और 6 गंवाए हैं, जिसमें से एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब अय्यर की नजरें जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल करने पर होगी.

4:29 PM. 23 Jul 26 4:29 PM. 23 Jul

अशोक शर्मा का डेब्यू

4:27 PM. 23 Jul 26 4:27 PM. 23 Jul
4:26 PM. 23 Jul 26 4:26 PM. 23 Jul

भारत ने जीता टॉस

हरारे में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड दौर के बाद जिम्बाब्वे दौरे के पहले मुकाबले में टॉस अपने नाम किया.

4:23 PM. 23 Jul 26 4:23 PM. 23 Jul

जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन

ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

4:23 PM. 23 Jul 26 4:23 PM. 23 Jul

भारत का प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव

4:18 PM. 23 Jul 26 4:18 PM. 23 Jul

IND vs ZIM Highlights: भारत की धमाकेदार जीत, 13.2 ओवर में ही हासिल किया टारगेट

नमस्कार, भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आपका स्वागत है. दोनों टीमें आज आमने-सामने होंगी. कागजों पर भारत को इस सीरीज का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम के लिए यह दौरा कई मायनों में अहम रहने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया नए दौर की शुरुआत कर रही है और कई खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >