IND vs PAK Hockey World Cup Live Streaming: हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से मिली हार के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अगले दौर में पहुंचने की राह पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है. भारत को अब अपने तीसरे और आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्तान का सामना करना है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है.
भारत को हर हाल में चाहिए जीत
भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत वेल्स के खिलाफ 3-1 की जीत से की थी, लेकिन इसके बाद उसे इंग्लैंड के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा. दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ भारत के खाते में तीन अंक हैं. अब अगले दौर में जगह बनाने के लिए टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
भारत को इस मुकाबले में हर हाल में जीत चाहिए. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला सिर्फ अंक तालिका के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि दोनों टीमों की प्रतिद्वंद्विता के कारण भी इस मैच पर दुनियाभर के हॉकी फैंस की नजरें रहेंगी.
ये भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का दिखा जबरदस्त क्रेज, सारे टिकट हुए SOLD OUT
कब होगा भारत-पाकिस्तान हॉकी विश्व कप मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी विश्व कप का मुकाबला बुधवार, 19 अगस्त को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा मुकाबला?
दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला एम्स्टेलेवीन के वेगेनर स्टेडियम में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच?
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा.
टीवी पर कहां देख सकते हैं मैच?
भारत-पाकिस्तान हॉकी विश्व कप मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा.
मोबाइल पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
जो दर्शक मोबाइल या अन्य डिजिटल डिवाइस पर मुकाबला देखना चाहते हैं, वे जियोहॉटस्टार पर भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
भारत के लिए क्यों अहम है यह मुकाबला?
भारत ने पहले वेल्स को हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हार ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत को जीत या कम से कम ड्रॉ हासिल करना जरूरी होगा. ऐसे में दोनों पड़ोसी देशों के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: 32 साल से इंग्लैंड के खिलाफ जीत को तरसा भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में फिर मिली हार; 4-2 से जीता इंग्लैंड
