IND vs NED, Hockey World Cup LIVE: नीदरलैंड ने दागा तीसरा गोल, भारत हार के करीब

भारत बनाम नीदरलैंड (फोटो- सोशल मीडिया)
FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय टीम का सामना मजबूत नीदरलैंड्स से हो रहा है. पूल डी में जीत के बाद भारत की चुनौती बढ़ गई है.
India vs Netherlands Hockey LIVE Score: नीदरलैंड्स ने दागा तीसरा गोल
नीदरलैंड्स ने अब इस मैच में पूरी तरह से पकड़ बना ली है.
India vs Netherlands Hockey LIVE Score: भारत ने इस मैच का पहला गोल 52वां मिनट पर किया
भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना पहला गोल 52वें मिनट पर किया.
India vs Netherlands Hockey LIVE Score: नीदरलैंड्स ने दागा दूसरा गोल
होडमेकर्स ने गोल किया, नीदरलैंड्स ने भारत के खिलाफ 2-0 की बढ़त बनाई. डच टीम ने डिफेंस से अटैकिंग सर्कल में बहुत तेजी से मूवमेंट दिखाया और गोल दागा. दाहिनी ओर से बने एक बेहतरीन मूव के बाद, मिले पास को होडेमेकर्स ने बड़ी ही चालाकी से टच देकर भारतीय डिफेंस को छकाते हुए खतरनाक मौका बनाया. डच टीम बढ़त दोगुनी कर ली है.
India vs Netherlands Hockey LIVE Score: नीदरलैंड ने किया पहला गोल
नीदरलैंड्स ने मैच में 1-0 की बढ़त बना ली है. तीजमेन रेयेंगा के बाउंस होते हुए रिवर्स हिट को ड्युको टेल्जेनकैंप ने बेहद करीब से फ्लिक करके गेंद को भारतीय गोलपोस्ट के जाल में उलझा दिया. भारतीय टीम अब वापसी की तलाश में हमला तेज करेगी. तीसरे हाफ में नीदरलैंड्स ने 1-0 की बढ़त बना ली.
India vs Netherlands Hockey LIVE Score: पहले हाफ में भी नहीं हुआ एक भी गोल
पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है. अभी तक दोनों टीम में किसी टीम ने भी गोल नहीं किया है. पहले हाफ में भारतीय टीम ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया. टीम काफी व्यवस्थित नजर आई और गेंद पर कब्जा बनाए रखते हुए लगातार आगे बढ़ने की कोशिश की.
भारत ने खुद भी गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाए. सबसे खास बात यह रही कि टीम ने गेंद अपने पास रखते हुए आत्मविश्वास के साथ नीदरलैंड्स के डिफेंस पर दबाव बनाया. रोमांचक दूसरे क्वार्टर के खत्म होने के साथ ही पहला हाफ भी समाप्त हो गया.
भारत 0-0 नीदरलैंड्स
India vs Netherlands Hockey LIVE Score: पहले क्वार्टर में नहीं खुला भारत-नीदरलैंड्स का खाता
मैच के शुरू होते ही भारत ने अपनी पकड़ बना ली थी. लेकिन 10 मिनट के बाद नीदरलैंड्स की टीम हावी होने की कोशिश की. इसी बीच नीदरलैंड्स को पेनल्टी भी मिला. लेकिन भारतीय टीम ने शानदार बचाव करते हुए पहले क्वार्टर में बिना गोल के खत्म किया. दोनों टीम के खाते में 0-0 गोल रहा.
India vs Netherlands Hockey LIVE Score: भारत-नीदरलैंड का खेल शुरू
भारत और नीदरलैंड्स का खेल शुरू हो गया है. भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए आज का मुकाबला जीतना होगा. वहीं नीदरलैंड्स इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम को बाहर करने की कोशिश करेगी. भारत को दूसरे राउंड के पहले मुकालबे में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा.
India vs Netherlands Hockey LIVE Score: कहां खेला जा रहा है भारत-नीदरलैंड्स का मुकाबला
ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स और भारत का सामना नीदरलैंड्स के होम ग्राउंड अमस्टेलवीन (Amstelveen) में खेला जा रहा है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं होगा. अब देखना होगा कि भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है.
India vs Netherlands Hockey LIVE Score: भारत का शुरुआती प्लेइंग-11
भारत की शुरुआती 11: गोल में सूरज करकेरा, साथ में हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, संजय, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, सुमित, मनदीप सिंह और अभिषेक.
सब्सटीट्यूट खिलाड़ी हैं: मोहित एचएस, दिलप्रीत सिंह, यशदीप सिवाच, विवेक सागर प्रसाद, अमित रोहिदास, शिलानंद लाकड़ा और आदित्य लालागे. नीलकंठ शर्मा और जुगराज सिंह आज का मैच नहीं खेल रहे हैं.
IND vs NED Live: वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वाड
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक पाल
IND vs NED Live: भारत के पास इतिहास बदलने का मौका
नीदरलैंड्स के खिलाफ वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड भले ही एकतरफा रहा हो, लेकिन इस बार भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी. पाकिस्तान के खिलाफ जीत ने टीम को जरूरी गति दी है और अब उसी लय को नीदरलैंड्स के खिलाफ भी जारी रखना होगा.
दूसरे चरण में पहुंचने के बाद भारत के लिए हर मुकाबला बेहद अहम है. ऐसे में शनिवार का मुकाबला सिर्फ एक और मैच नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ पुराने रिकॉर्ड को बदलने का मौका भी होगा.
IND vs NED Live Score: नीदरलैंड्स के खिलाफ 0-7 का रिकॉर्ड
भारत और नीदरलैंड्स की हॉकी प्रतिद्वंद्विता काफी पुरानी है. पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की पहली भिड़ंत 1973 में हुई थी. उस मुकाबले में फाइनल खेला गया था, जहां निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहा. इसके बाद पेनल्टी में नीदरलैंड्स ने 4-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.
इसके बाद वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की कई बार भिड़ंत हुई. भारत के लिए चिंता की बात यह है कि नीदरलैंड्स के खिलाफ उसका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. अब तक वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में नीदरलैंड्स ने 7-0 का जीत-हार रिकॉर्ड बनाया है. भारत के पास शनिवार को इस सिलसिले को खत्म करने का मौका होगा.
FIH Men's Hockey World Cup, IND vs NED: दूसरे राउंड में आज भारत का सामना नीदरलैंड्स से
भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे चरण में नीदरलैंड्स के खिलाफ उतरेगी. पूल डी में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के सामने अब दुनिया की मजबूत टीमों में शामिल नीदरलैंड्स की चुनौती है. भारत ने पूल चरण में पाकिस्तान और वेल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर जगह बनाई, लेकिन दूसरे चरण में उसे अपने अभियान की शुरुआत नए सिरे से करनी होगी.
भारत ने अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ 3-1 की जीत से की थी. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने आक्रामक हॉकी का शानदार प्रदर्शन किया और पूल चरण का अंत मजबूत अंदाज में किया.
हालांकि, दूसरे चरण में पुराने अंक साथ नहीं जुड़ने के कारण भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ शुरुआत से ही दबाव बनाना होगा.