IND vs JPN: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-जापान का मुकाबला?

भारत और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमें पहली बार T20I में भिड़ेंगी. यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोहों का हिस्सा है.

IND vs JPN Free Live Streaming: भारत और जापान की क्रिकेट टीमें पहली बार आमने-सामने होने वाली हैं. दोनों के बीच एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 सितंबर 2026 को जापान के तोचिगी प्रांत स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

एशियन गेम्स से पहले होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें जीत के साथ तैयारी पुख्ता करने पर होंगी. वहीं, क्रिकेट फैंस की नजर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेगी. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था. अब सवाल है कि क्या जापान के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी?

भारत Vs जापान एकमात्र T20I कब है?

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. यह मुकाबला जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, तोचिगी में होगा.

भारत Vs जापान मैच का टॉस कितने बजे होगा?

भारत-जापान मैच का टॉस सुबह 9:00 बजे होगा. इसके आधे घंटे बाद यानी सुबह 9:30 बजे मुकाबला शुरू होगा.

भारत Vs जापान मैच टीवी पर कहां देखें?

भारत और जापान के बीच होने वाले इस टी20 मुकाबले का टीवी प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: IND W vs SL W Final: बिना एक गेंद खेले भारत जीत सकता है गोल्ड, जानें फाइनल से पहले दिल खुश कर देने वाला नियम

भारत Vs जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो भारत-जापान मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. FanCode की आधिकारिक मैच लिस्टिंग में भी 22 सितंबर को सुबह 9:30 बजे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी दी गई है.

भारत Vs जापान मैच फ्री में कहां देखें?

अगर आप टीवी पर यह मुकाबला फ्री में देखना चाहते हैं, तो उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसे DD Bharati और DD Free Dish पर देखा जा सकता है. ऑनलाइन FanCode पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. FanCode की जानकारी के मुताबिक, मैच का 5 मिनट का फ्री प्रीव्यू उपलब्ध है, जबकि पूरी लाइव स्ट्रीमिंग के लिए पास की जरूरत हो सकती है.

भारत-जापान मैच क्यों है खास?

भारत और जापान के बीच यह सिर्फ एक टी20 मुकाबला नहीं है. दोनों देशों की पुरुष क्रिकेट टीमें पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच में भिड़ेंगी. इस मुकाबले के जरिए जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने की कोशिश भी की जा रही है. यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोहों का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें एशियन गेम्स 2026 में भारत का मुकाबला? जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >