INDIA vs JAPAN: जापान की संस्कृति से प्रभावित हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, मुकाबले से पहले साझा किया अनुभव; देखें वीडियो

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में हैं. उन्होंने भारत-जापान के पहले ऐतिहासिक टी20 मैच से पहले वहां के माहौल और लोगों की खूब तारीफ की है. यह मुकाबला दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का जश्न है.

India vs Japan T20I: भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों जापान में हैं और वहां के माहौल ने उन्हें काफी प्रभावित किया है. भारत और जापान के बीच मंगलवार को पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाना है. मैच से पहले अय्यर ने जापान में अपने शुरुआती अनुभव को साझा करते हुए वहां के लोगों की जमकर तारीफ की.

भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों के बीच जापान पहुंची है. भारत और जापान के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के तौर पर खेला जा रहा है. इस ऐतिहासिक मुकाबले को ‘सुजुकी कप’ नाम दिया गया है.

जापान पहुंचते ही अय्यर को पसंद आया माहौल

बीसीसीआई की ओर से जारी वीडियो में श्रेयस अय्यर ने कहा कि जापान पहुंचने के बाद उनका अनुभव अब तक काफी अच्छा रहा है. उन्होंने वहां के लोगों के व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि लोग काफी मिलनसार, मददगार और उदार हैं.

अय्यर ने कहा कि उन्होंने जापान और टोक्यो के बारे में पहले से काफी अच्छी बातें सुनी थीं और अब वह इस देश को करीब से देखने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि टीम को अभी जापान की पिच और परिस्थितियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है.

पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया

भारत और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच यह पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा. अय्यर ने इसे टीम के लिए रोमांचक अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब भारतीय टीम जापान के खिलाफ खेलेगी. परिस्थितियों और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने के बावजूद टीम इस मुकाबले का इंतजार कर रही है.

ये भी पढ़ें: WCL Season 3: क्रिकेट मैदान पर फिर दिखेंगे क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स, देखें भारतीय टीम के स्टार प्लेयर्स की लिस्ट

अफगानिस्तान सीरीज में बड़ी पारी का इंतजार

श्रेयस अय्यर की नजर अब बल्ले से बड़ी पारी खेलने पर भी होगी. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में हुई टी20 सीरीज में उन्होंने नाबाद 8, 11 और 29 रन की पारियां खेलीं.

इस साल करीब तीन साल बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी करने वाले अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिली है. वापसी के बाद उन्होंने 13 पारियों में 359 रन बनाए हैं. उनका औसत 35.90 और स्ट्राइक रेट 143 से ज्यादा का रहा है. इस दौरान उनके नाम दो अर्धशतक हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 80 रन रहा है.

75 साल के रिश्ते का जश्न

भारत और जापान के बीच यह मुकाबला तोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमों में उत्साह है. इसके बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान पर ध्यान देगी. भारत का एशियन गेम्स अभियान 28 सितंबर से शुरू होना है.

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम.

ये भी पढ़ें: Chris Gayle 47th Birthday: चिप्स बेचने वाली मां का बेटा कैसे बना क्रिकेट की दुनिया का 'यूनिवर्स बॉस'?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >