फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें पूरी डिटेल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला साउथम्प्टन में शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाएगा. सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. जानें फ्री में मैच देखने के विकल्प.

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला शनिवार (11 जुलाई) को साउथम्प्टन में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है और अब उसकी कोशिश क्लीन स्वीप से बचने की होगी. अब तक खेले गए चार मैचों में भारत को तीन हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है. दूसरी ओर, इंग्लैंड शानदार फॉर्म में नजर आ रहा है और आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज 4-0 से अपने नाम करना चाहेगा. साथ ही इंग्लिश टीम की नजर टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल करने पर भी होगी. ऐसे में साउथम्प्टन में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है.

IND vs ENG 5th T20I कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 11 जुलाई (शनिवार) को खेला जाएगा.

IND vs ENG 5th T20I कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच द रोज बॉउल, साउथम्प्टन में खेला जाएगा.

मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7: 00 बजे शुरू होगा. वहीं टॉस मुकाबले से आधा घंटा पहले रात 6:30 बजे से होगा.

लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 चैनलों पर देखा जा सकता है.

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. वहीं इसके साथ आप भारत और इंग्लैंड के मैच का मजा जियोहॉटस्टार पर ले सकते हैं.

फ्री में कैसे देखें मुकाबला?

यदि आपके पास सोनी लिव और जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देख सकते हैं. इसके लिए किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी.

भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी.

इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल साल्ट, विल जैक्स, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद और जोश टंग.

ये भी पढ़ें: 'एक था जो च्युइंग गम चबाते-चबाते...' इंग्लैंड से सीरीज हारते ही सोशल मीडिया पर छाए सूर्यकुमार यादव


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >