बटलर-ब्रूक ने मचाई तबाही, इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रन का टारगेट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और अंतिम T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए.

IND vs ENG 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवां और अंतिम मुकाबला 11 जुलाई को साउथम्प्टन में खेला जा रहा है. इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए. जोस बटलर ने 131 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने नाबाद 95 रन बनाए.

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए फिल सॉल्ट 6 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने दूसरे विकेट 102 गेंदों में 233 रन की साझेदारी की. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाज को अपने रिमांड पर रखा.

जोस बटलर का शतक

जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांचवें टी20 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 3 विकेट पर 257 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. जोस बटलर ने महज 64 गेंदों पर 12 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 131 रन की विस्फोटक पारी खेली और 204.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वहीं कप्तान हैरी ब्रूक शतक से सिर्फ 5 रन दूर रह गए और 45 गेंदों पर 95 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बनाए रखा और बड़ी साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. उनकी धमाकेदार पारियों के दम पर मेजबान टीम ने भारत के सामने 258 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट चटकाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

श्रेयस अय्यर ने टॉस पर क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम पहले गेंदबाजी करना चाहती है. उन्होंने कहा, "जिस तरह की हमने पिछले कुछ मैचों में गेंदबाजी की है और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. मुझे लगता है कि हमने इस सीरीज और इससे पिछली सीरीज में काफी कुछ सीखा और अनुभव हासिल किया है." अय्यर ने आगे कहा कि मैं टीम से सिर्फ इतना चाहता हूं कि परिणाम की चिंता किए बिना सभी खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत दें और पूरे जोश के साथ खेलें. भारतीय कप्तान ने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं. सूर्यांश शेडगे को वॉशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिला है, जबकि संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है और वह वैभव सूर्यवंशी की जगह खेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 5th T20: ट्रैफिक जाम में फंसी टीम इंडिया, टॉस में हुई देरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >