IND vs ENG 5th T20: ट्रैफिक जाम में फंसी टीम इंडिया, टॉस में हुई देरी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया ट्रैफिक जाम में फंस गई, जिससे टॉस और मैच शुरू होने में देरी हुई. इंग्लैंड की टीम नंबर-1 टी20 टीम बनने के लक्ष्य के साथ उतरेगी.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला शनिवार (11 जुलाई) को साउथम्प्टन में खेला जाना है. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना था, जबकि टॉस 6:30 बजे निर्धारित था. हालांकि, टॉस तय समय पर नहीं हो सका.

मैदान से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम ट्रैफिक जाम में फंस गई, जिसके चलते खिलाड़ी समय पर स्टेडियम नहीं पहुंच पाए. इसी वजह से टॉस में देरी हुई है और मुकाबला भी निर्धारित समय के बाद शुरू होने की संभावना है. भारतीय टीम के स्टेडियम पहुंचने के बाद भी टॉस करवाया जाएगा. अब देखना है कि यह मुकाबला कितने देर से शुरू होता है.

7:15 में होगा टॉस

ताजा जानकारी के टीम इंडिया शाम 6:45 बजे के बाद मैदान पर पहुंची, जिसके बाद मैच अधिकारियों ने नए कार्यक्रम का ऐलान किया. अब भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे होगा, जबकि मैच 7:30 बजे शुरू किया जाएगा. अच्छी बात यह है कि मुकाबले के ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई है और मैच पूरे 20-20 ओवर का खेला जाएगा.

नंबर-1 बनने के लिए मैदान पर उतरेगी इंग्लैंड की टीम

सीरीज की बात करें तो इंग्लैंड पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है. ऐसे में भारतीय टीम अंतिम मुकाबला जीतकर सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि मेजबान टीम जीत के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी. इंग्लैंड यह मुकाबला जीतते ही नंबर-1 टी20 टीम बन जाएगी.

भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी.

इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल साल्ट, विल जैक्स, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद और जोश टंग.

ये भी पढ़ें: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें पूरी डिटेल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >