IND vs AFG: मुल्लांपुर टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा. भारत ने पहली पारी में 3 विकेट पर 368 रन बना लिए हैं. मैच की शुरुआत केएल राहुल के शानदार 100 रनों की शतकीय पारी से हुई, जिसने बड़े स्कोर की नींव रखी. राहुल के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और स्टंप्स होने से कुछ देर पहले ही अपना शतक (103 रन) ठोक दिया. फिलहाल गिल के साथ ऋषभ पंत (50 रन) क्रीज पर डटे हुए हैं. आज दूसरे दिन यह सेट जोड़ी अफगानिस्तान के गेंदबाजों की मुश्किलें और बढ़ाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
राहुल का जीवनदान और बड़ी साझेदारी
जायसवाल के आउट होने के बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन के बीच 139 रनों की मजबूत साझेदारी हुई. इस दौरान मैच में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब केएल राहुल को एक बड़ा जीवनदान मिला. एक गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में गई थी, लेकिन अंपायर ने इसे ‘नॉट आउट’ करार दिया. अफगानिस्तान के कप्तान ने यहाँ भारी चूक की और DRS नहीं लिया। इस गलती का फायदा उठाकर राहुल ने शानदार 100 रन कूट डाले.
सुदर्शन शतक से चूके
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (24) के जल्दी आउट होने के बाद, केएल राहुल और साईं सुदर्शन ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. हालांकि, साईं सुदर्शन बदकिस्मत रहे और अपने शतक से चूक गए. वह 81 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद सलीम की गेंद पर कैच आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया. राहुल भाग्यशाली रहे कि अफगानिस्तान ने उनके खिलाफ एक स्पष्ट कैच पर DRS नहीं लिया था. इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए राहुल ने 100 रन बनाए और शतक पूरा करते ही अपना विकेट गंवा बैठे.
पंत की आतिशबाजी
3 विकेट गिरने के बाद कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाया. इस बीच शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक (103)* ठोका. बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में यह उनका छठा शतक है. वहीं दूसरी तरफ, ऋषभ पंत ने अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. पंत ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले और दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से अपनी तूफानी हाफ सेंचुरी (50 रन) पूरी की.
यह भी पढ़े- मोहम्मद शमी की तूफानी गेंदबाजी, हैट्रिक लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत
