शुभमन-ईशान ने उड़ाई अफगानिस्तान की धज्जियां, भारत ने दिया 403 रन का टारगेट

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ईशान किशन और शुभमन गिल के शतक के बदौलत 402 रन बनाए.

IND vs AFG 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 402 रन बनाए. अब अफगानिस्तान को सीरीज में बराबरी करने के लिए 403 रन बनाने होंगे.

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद रोहित शर्मा को शुभमन गिल का साथ मिला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े. रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हो गए. वो अपने अर्धशतक से चूक गए.

तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी

वहीं इसके बाद गिल को ईशान किशन का साथ मिला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना शतक पूरा किया और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. ईशान किशन 79 गेंदों में 125 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद गिल 154 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

यहां से श्रेयस अय्यर ने 26, वाशिंगटन सुंदर ने 19 रन बनाकर टीम को 400 के पार पहुंचाया. भारत ने 49.5 ओवर में 402 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए खरोटी ने 4 और राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए.

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI स्कोर

  • 417/6- ऑस्ट्रेलिया, पर्थ, 2015
  • 402- भारत, लखनऊ, 2026
  • 397/6- इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2019
  • 381/3- श्रीलंका, पल्लेकेले, 2024

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जदरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, बिलाल सामी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी.

टॉस के बाद क्या बोले दोनों कप्तान?

अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने कहा कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करना चाहती थी क्योंकि विकेट काफी ताज़ा नजर आ रही है और उन्हें उम्मीद है कि पहली पारी में स्पिनरों को मदद मिलेगी. उन्होंने पिछले मैच में टीम के प्रदर्शन की तारीफ की, लेकिन माना कि बड़ी साझेदारियां नहीं बन पाने के कारण टीम को नुकसान हुआ.

वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उनकी टीम भी पहले गेंदबाजी करना चाहती थी, लेकिन अब बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खुद को परखने का अच्छा मौका मिलेगा. गिल ने कहा कि टीम का फोकस बड़े लक्ष्यों का पीछा करने और गेंदबाजी में अधिक प्रभावी बनने पर है. उन्होंने बताया कि भारत ने भी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से भिड़ना पड़ा भारी, श्रीलंकाई खिलाड़ी पर गिरी गाज; मैच रेफरी ने सुनाई सजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >