बांग्लादेश की जीत ने इंग्लैंड को क्यों कर दिया शर्मिंदा? आइसलैंड क्रिकेट का पोस्ट हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर बांग्लादेश ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया. इस जीत के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने इंग्लैंड पर एक ऐसा तंज कसा है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जानिए क्या है वजह.

Iceland Cricket Trolls England: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। डार्विन में खेले गए टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने इंग्लैंड को लेकर ऐसा पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इंग्लैंड को निशाने पर लेते हुए लिखा कि ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश के पास अब उतनी ही टेस्ट जीत हैं, जितनी इंग्लैंड ने पिछले 15 साल में हासिल की हैं.

बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत के बाद किया पोस्ट

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने सिर्फ 57 रन का लक्ष्य रखा था. टीम ने बिना किसी परेशानी के इसे हासिल कर लिया और 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच यह ऑस्ट्रेलिया में तीसरा टेस्ट था. इसी जीत के कुछ घंटे बाद आइसलैंड क्रिकेट ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा:

"फन फैक्ट: ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की अब उतनी ही टेस्ट जीत हैं, जितनी पिछले 15 साल में इंग्लैंड की हैं."

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. इंग्लैंड के लिए यह तंज इसलिए भी चुभने वाला था क्योंकि टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पिछली टेस्ट जीत दिसंबर में हासिल की थी.

14 साल बाद इंग्लैंड को मिली थी ऑस्ट्रेलिया में जीत

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पिछली टेस्ट जीत दिसंबर में दर्ज की थी. उससे पहले टीम को करीब 14 साल तक ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट जीत का इंतजार करना पड़ा था. यानी बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने के लिए सिर्फ तीन मैच लगे, जबकि इंग्लैंड को अपनी पिछली जीत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से हारकर कमिंस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ग्रेग चैपल के बाद बने दूसरे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान

बांग्लादेश ने हर विभाग में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा

डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश की टीम शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया पर भारी नजर आई. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर समेटने के बाद बांग्लादेश ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी. दूसरी पारी में कैमरून ग्रीन ने 104 रन की शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से पर्याप्त साथ नहीं मिला.

बांग्लादेश के स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 5 विकेट लिए. उनकी गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ने दिया. ऑस्ट्रेलिया ने अंत में बांग्लादेश के सामने केवल 57 रन का लक्ष्य रखा, जिसे मेहमान टीम ने आसानी से हासिल कर लिया.

कमिंस ने भी माना- बांग्लादेश हर मामले में बेहतर था

हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बांग्लादेश की टीम की जमकर तारीफ की. उन्होंने माना कि पूरे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया से बेहतर रही. यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत है. तीसरे प्रयास में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बड़ा झटका दिया, बल्कि इंग्लैंड पर आइसलैंड क्रिकेट के तंज को भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया.

ये भी पढ़ें: ‘जिम फिट नहीं, मैच फिट होना ज्यादा जरूरी’, गावस्कर ने खिलाड़ियों की चोट पर उठाए सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >