नंबर-1 ODI बल्लेबाज बनने से सिर्फ 1 अंक दूर शुभमन गिल, रोहित-कोहली भी टॉप-4 में

ICC ODI रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल नंबर-1 बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं, सिर्फ 1 रेटिंग अंक बाकी. जानें टॉप बल्लेबाजों और गेंदबाजों की ताजा स्थिति.

ICC ODI Rankings: आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से महज एक रेटिंग अंक दूर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल 802 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि गिल 801 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 188 रन बनाकर गिल ने नंबर-1 की कुर्सी पर मजबूत दावेदारी पेश की है.

रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे स्थान पर

भारत के विराट कोहली 767 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं. रोहित ने लॉर्ड्स वनडे में 138 रन की शानदार पारी खेलकर टॉप-3 से अपना अंतर और कम कर लिया है. अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर हैं.

जो रूट की टॉप-10 में धमाकेदार वापसी

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने चार स्थान की छलांग लगाते हुए वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल कर लिया है. रूट ने भारत के खिलाफ तीन मैचों में 76*, 99* और 74* रन बनाए और पूरी सीरीज में एक बार भी आउट नहीं हुए. 249 रन के साथ वह सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. यह 2020 के बाद पहली बार है जब रूट वनडे बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में लौटे हैं.

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंग अंक
1डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell)न्यूजीलैंड802
2शुभमन गिलभारत801
3विराट कोहलीभारत767
4रोहित शर्माभारत758
5इब्राहिम जादरानअफगानिस्तान712
6बाबर आजमपाकिस्तान689
7हैरी टेक्टरआयरलैंड679
8जो रूटइंग्लैंड674
9शाई होपवेस्टइंडीज672
10चरिथ असलंकाश्रीलंका659

गेंदबाजों में राशिद नंबर-1

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर बने हुए हैं. पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के मिशेल सैंटनर संयुक्त चौथे और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज भी संयुक्त चौथे स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोटी सात स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं. भारत से कोई भी गेंदबाज टॉप 10 की सूची में शामिल नहीं है. ने भी 10 स्थान की बढ़त के साथ संयुक्त 32वां स्थान हासिल किया.

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंग अंक
1राशिद खानअफगानिस्तान682
2अबरार अहमदपाकिस्तान675
3जोफ्रा आर्चरइंग्लैंड649
4मिचेल सैंटनरन्यूजीलैंड645
4केशव महाराजदक्षिण अफ्रीका645
6महीश तीक्षणाश्रीलंका641
7शाहीन शाह अफरीदीपाकिस्तान604
8मेहदी हसन मिराजबांग्लादेश602
9गुडाकेश मोटीवेस्टइंडीज599
9आदिल राशिदइंग्लैंड599
11कुलदीप यादवभारत596

ऑलराउंडरों में ब्रैसवेल की करियर बेस्ट रैंकिंग

न्यूजीलैंड के माइकल ब्रैसवेल शानदार प्रदर्शन के दम पर दो स्थान ऊपर चढ़कर करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई पहले और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं भारत से टॉप-10 की सूची में अक्षर पटेल अभी भी 210 प्वाइंट के साथ 9वें स्थान पर बने हुए है.

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंग अंक
1अजमतुल्लाह ओमरजईअफगानिस्तान316
2मेहदी हसन मिराजबांग्लादेश260
3माइकल ब्रेसवेलन्यूजीलैंड259
4मोहम्मद नबीअफगानिस्तान258
4सिकंदर रजाजिम्बाब्वे258
6मिचेल सैंटनरन्यूजीलैंड250
7ब्रैंडन मैकमुलेनस्कॉटलैंड228
8राशिद खानअफगानिस्तान220
9अक्षर पटेलभारत210
10वानिंदु हसरंगाश्रीलंका205

इसे भी पढ़े- रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का धमाकेदार कमबैक, पहली पारी में 108 रन बनाकर डरहम को दिलाई जीत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >