ICC ODI रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा, पाक को हुआ एक अंक का नुकसान

Team India: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आज ताज़ा ODI रैंकिंग जारी की है। इसमें टीम इंडिया शीर्ष पर बनी हुई है। तो आइए देखते हैं, बाकी टीमें ताजा रैंकिंग में किस पायदान पर हैं।

Team India: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वनडे क्रिकेट की टीम रैंकिंग का वार्षिक अपडेट जारी कर दिया है. इस पूरे वर्ष की रैंकिंग में भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखा है. वहीं, भारत को एक अंक का नुकसान हुआ है. हालांकि, टॉप 10 टीमों में से अधिकतर ने अपना स्थान सुरक्षित रखा है.

पाक को हुआ नुकसान

ताज़ा रैंकिंग के मुताबिक, सिर्फ पाकिस्तानी टीम को नुकसान हुआ है. बाकी शीर्ष 10 टीमों में ज्यादातर टीमों ने अपना स्थान सुरक्षित रखा है. बता दें कि सिर्फ साउथ अफ्रीका को एक अंक का फायदा हुआ है, उसने पाकिस्तान को पछाड़कर चौथे स्थान पर जगह बना ली है. हालांकि, पाकिस्तान को एक अंक का नुकसान हुआ है, जिससे वह पांचवें नंबर पर खिसक गई है.

बाकी टीमों की रैंकिंग

आईसीसी की ताज़ा टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा बरकरार है. भारतीय टीम दुनिया की नंबर-1 टीम बनी हुई है और दूसरे पायदान पर मौजूद इंग्लैंड के मुकाबले 13 अंकों की मज़बूत बढ़त बनाए हुए है. दूसरी ओर, मध्यक्रम की टीमों के बीच अंकों का फासला काफी बढ़ गया है. जहां इंग्लैंड (8वें), बांग्लादेश (9वें) और वेस्टइंडीज (10वें) की टीमें शीर्ष टीमों की तुलना में काफी पीछे चल रही हैं. इस बीच कुछ उभरती हुई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है; रैंकिंग में आयरलैंड को 11वें, यूएसए को 13वें और यूएई को 19वें स्थान पर पहुँचने का बड़ा फायदा मिला है.

2027 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन का हाल

2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे कर रहे हैं. इसलिए ये दोनों टीमें टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाएगी. इन दोनों मेजबान देशों के अलावा, आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप-8 टीमें भी अपनी रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट में सीधे एंट्री कर जाएंगी। टूर्नामेंट की कुल 14 टीमों में से बचे चार स्थानों का फैसला क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट्स के जरिए होगा, जहाँ अन्य टीमें वर्ल्ड कप में जाने के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >