अब आसान नहीं होगा वर्ल्ड कप जीतना, ICC ने बदले नियम; सुपर-7 और सुपर-10 की एंट्री

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुष क्रिकेट के दो टूर्नामेंट, वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है. इन नए नियमों का उद्देश्य टूर्नामेंट को और अधिक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बनाना है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुष क्रिकेट के दो टूर्नामेंट वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बदलाव की घोषणा की है. एडिनबर्ग में आयोजित ICC की वार्षिक कॉन्फ्रेंस के दौरान चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) की सिफारिशों पर इन बदलावों को मंजूरी दी गई. नए प्रारूप का उद्देश्य टूर्नामेंट को अधिक प्रतिस्पर्धी, रोमांचक और दर्शकों के लिए आकर्षक बनाना है. ICC के अनुसार, नए फॉर्मेट से हर राउंड के मुकाबलों का महत्व बढ़ेगा और उभरती हुई टीमों को भी वैश्विक मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा.

वनडे विश्व कप में लागू होगा तीन-स्तरीय फॉर्मेट

14 टीमों वाला वनडे विश्व कप अब पुराने प्रारूप से अलग दिखाई देगा. नए सिस्टम में टूर्नामेंट तीन राउंड में खेला जाएगा. सबसे पहले राउंड-1 में रैंकिंग में सबसे नीचे की तीन टीमें (12वीं, 13वीं और 14वीं) ‘सुपर सीरीज’ खेलेंगी. इस चरण से केवल एक टीम अगले दौर में पहुंचेगी.

इसके बाद राउंड-2 में कुल 12 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में छह टीमें होंगी. दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमें और अगली सर्वश्रेष्ठ टीम मिलकर सात टीमों के नए सुपर-7 चरण में पहुंचेंगी. सुपर-7 में सभी टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर मुकाबले खेलेंगी और यहां से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. इसके बाद फाइनल के जरिए चैंपियन का फैसला होगा.

आईसीसी ने बदले ये नियम (फोटो-सोशल मीडिया)

टी20 विश्व कप में सुपर-10 और एलिमिनेटर का नया रोमांच

टी20 विश्व कप के प्रारूप में भी बड़ा बदलाव किया गया है. 2026 संस्करण में उभरती टीमों के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर ICC ने दूसरे चरण को आठ टीमों से बढ़ाकर 10 टीमों का कर दिया है. अब शुरुआती दौर में 20 टीमों को चार-चार टीमों के पांच ग्रुप में बांटा जाएगा. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी, जहां सुपर-10 चरण खेला जाएगा. सुपर-10 में 10 टीमों को पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा. यहां से दोनों ग्रुप की शीर्ष टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी.

एलिमिनेटर से तय होंगे बाकी सेमीफाइनलिस्ट

नए फॉर्मेट का सबसे दिलचस्प हिस्सा एलिमिनेटर होगा. सुपर-10 के दोनों ग्रुप में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्रॉस-ओवर एलिमिनेटर मुकाबले खेलेंगी. इन मैचों के विजेता बाकी दो सेमीफाइनल स्थान हासिल करेंगे. इस बदलाव से सुपर-10 चरण के आखिरी मुकाबलों का महत्व काफी बढ़ जाएगा, क्योंकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के पास भी खिताब की दौड़ में बने रहने का मौका रहेगा.

2028 टी20 विश्व कप के लिए भी बना नया क्वालिफिकेशन रोडमैप

ICC बोर्ड ने 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया का भी खाका तैयार किया है. 2026 विश्व कप में सीधे क्वालिफाई नहीं करने वाली टीमें ग्लोबल क्वालिफायर में हिस्सा लेंगी.

इस चरण में क्षेत्रीय क्वालिफायर से आने वाली आठ टीमें भी शामिल होंगी. अफ्रीका, एशिया और यूरोप से दो-दो टीमें, जबकि अमेरिका और ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्षेत्र से एक-एक टीम इसमें जगह बनाएगी. ग्लोबल क्वालिफायर से प्रत्येक क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ टीम और कुल मिलाकर अगली तीन शीर्ष टीमें 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेंगी.

ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होते ही रो पड़े एम्बाप्पे, भावुक VIDEO हुआ वायरल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >