Hockey: 2 गोल से पिछड़ते भारत ने 4-2 से जीता मैच, रेफरी ने 5वां गोल कैंसिल कर दिया

Hockey: भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराकर सुल्तान जोहोर कप में विजयी अभियान जारी रखा है. पिछले मैच में जापान को हराकर भारत ने मंगलवार को मलेशिया के खिलाफ मैच में जीत हासिल की. भारत के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश (P. R. Srijesh) के कोचिंग वाली भारत की जूनियर टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है.

Hockey: जोहोर बाहरू, मलेशिया में तीन बार के चैंपियन भारत ने मंगलवार को सुल्तान जोहोर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान मलेशिया को 4-2 से हराकर अपना अजेय क्रम जारी रखा. मलेशिया ने पहला गोल 8वें मिनट में ही दाग दिया और दूसरा गोल भी खेल के 10वें मिनट में ही करके भारत को बैकफुट पर ला दिया था. भारत ने भी पलटवार करते हुए 11 वें मिनट में ही शारदा नंद तिवारी और 13 वें मिनट में अर्शदीप सिंह के गोल से बराबरी पर आ गया. 

मलेशिया के लिए मोहम्मद दानिश अमान और उस्मान हैरिस ने गोल किए. भारत की अग्रिम पंक्ति ने हालांकि आक्रामक खेल जारी रखते हुए दबाव को हावी नहीं होने दिया. शानदार लय में चल रहे ड्रैग फ्लिकर शारदा नंद सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मुकाबले में भारत की वापसी करायी. इसके दो मिनट के बाद मनमीत सिंह की मदद से अर्शदीप ने मैदानी गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया. तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने बढ़त के लिए जोर लगाया. लेकिन सफलता भारत के हाथ ही आई. तालेम प्रियव्रत ने 39वें मिनट में सर्कल के किनारे से गोल कर मैच के 39वें मिनट में भारत ने 3-2 की बढ़त दिला दी. अगले ही मिनट में रोहित ने भी गोल कर भारत को निर्णायक बढ़त दिला दी. रोहित ने बेहतरीन पेनल्टी कॉर्नर स्ट्राइक से भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया. मैच के शुरुआती क्वार्टर में चार गोल हुए लेकिन दूसरा क्वार्टर गोलरहित रहा.

रेफरी ने पांचवां गोल नल घोषित कर दिया

हाफ गेम के बाद दोनों टीमों ने अपनी टीमों के लिए गोल करने के काफी प्रयास किए और काफी मौके भी बनाए. मलेशिया ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत में  पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन टीम इसे गोल में बदलने में विफल रही। भारत ने 5 वां गोल भी दागा था, लेकिन रेफरी ने इसे नल करारा दिया. इसके बाद दोनों टीमें गोल करने के मौके को भुनाने में नाकाम रही और भारत ने 4-2 की जीत दर्ज की.

इस जीत के बाद भारत नौ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड पांच अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. भारत अपना अगला मैच आज ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >