एशिया कप 2025 जीतने पर हॉकी इंडिया का बड़ा ऐलान, हर खिलाड़ी को दिया जाएगा ये इनाम

Hockey India won Asia Cup 2025: बिहार के राजगीर का स्टेडियम खचाखच भरा था. बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक टीम का उत्साह बढ़ाने पहुंचे थे और भारतीय हॉकी टीम ने बिल्कुल निराश नहीं किया. रविवार को रोमांचक फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया.

Hockey India won Asia Cup 2025: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए रोमांचक फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया. बिहार के राजगीर का स्टेडियम खचाखच भरा था और बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक टीम का उत्साह बढ़ाने पहुंचे थे. इस जीत के साथ भारत ने आठ साल बाद महाद्वीप में अपना वर्चस्व फिर से स्थापित किया. साथ ही इस जीत के साथ भारत ने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया. 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद हॉकी इंडिया ने एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 में खिताब जीतने पर खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 1.5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. भारत ने आखिरी बार एशिया कप 2017 में ढाका में जीता था. इस बार के गोल दिलप्रीत सिंह (28वां, 45वां मिनट), सुखजीत सिंह (पहला मिनट) और अमित रोहिदास (50वां मिनट) ने किए.

शुरुआत से ही भारत ने जमाई धाक

मैच में भारत ने धमाकेदार शुरुआत की. खेल शुरू होने के 30 सेकंड के भीतर ही सुखजीत सिंह ने पहला गोल दाग दिया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह का शानदार पास सुखजीत ने बेहतरीन तरीके से रिसीव किया और ताकतवर टॉमहॉक शॉट कोरियाई गोलकीपर जेहान किम के पार पहुंचा दिया. पहले क्वार्टर में काफी एक्शन देखने को मिला. भारत को पहले क्वार्टर में लगभग छह मिनट शेष रहते पेनल्टी स्ट्रोक मिला. यह मौका मनदीप सिंह ने बनाया जब उनके शॉट के दौरान कोरियाई डिफेंडर ने जानबूझकर स्टिक-चेक किया. हालांकि, जुगराज सिंह का फ्लिक कोरियाई गोलकीपर ने रोक दिया और मौका हाथ से चला गया.

दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने दिलाई बढ़त

दूसरे क्वार्टर में कोरिया ने भारत की गति धीमी कर दी. इस दौरान जुगराज को ग्रीन कार्ड भी मिला. लेकिन युवा मिडफील्डर राजिंदर सिंह ने 19वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलवाया. हालांकि कोरिया ने अच्छा रिव्यू लेकर भारत को यह मौका नहीं दिया. इस क्वार्टर में दोनों टीमें ज्यादा अटैक नहीं कर सकीं, लेकिन 28वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया. हरमनप्रीत सिंह के लंबे पास को संजय ने अच्छी तरह रिसीव किया और दिलप्रीत को पास दिया. दिलप्रीत ने मौके को भुनाते हुए गोलकीपर की टांगों के बीच से गेंद डाल दी.

हाफ टाइम के बाद दिलप्रीत ने फिर ठोका गोल

हाफ टाइम के बाद भारत तीसरे क्वार्टर की शुरुआत 10 खिलाड़ियों के साथ कर रहा था क्योंकि संजय को ग्रीन कार्ड मिला था. तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर ने फैसला पलट दिया क्योंकि मनदीप के पिंडली पर गेंद लगी थी. इसके बाद भी भारतीय फॉरवर्ड लगातार मौके बनाते रहे. 45वें मिनट में एक बार फिर दिलप्रीत ने शानदार गोल कर बढ़त को 3-0 कर दिया. उनके स्टिकवर्क ने पूरे राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को जश्न में डूबो दिया.

अंतिम समय में कोरिया ने दागा एक गोल

हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर प्लेमेकर की भूमिका निभाते हुए बेहतरीन पास दिया. राजकुमार पाल ने शॉट लगाया लेकिन दिलप्रीत ने उसे गोल में बदल दिया. इसके बाद दिलप्रीत ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर (पीसी) हासिल कराया, जिसे अमित रोहिदास ने शानदार तरीके से गोल में बदला. चौथे क्वार्टर की शुरुआत में कोरिया ने पीसी वेरिएशन पर गोल किया. यांग जीहुन ने फेक फ्लिक किया और इंजेक्टर ली जुंगजुन को पास दिया जिन्होंने आगे सोन डेन को पास दिया और उन्होंने गोल कर दिया. हालांकि स्कोरलाइन 4-1 होने के बावजूद भारत का इरादा खिताब जीतने का अडिग रहा. टीम ने आखिरी मिनटों तक बढ़त बनाए रखी और आठ साल का लंबा इंतजार खत्म कर एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की.

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तानी ने अफगानिस्तान को रौंदकर जीती ट्राई सीरीज, इस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Asia Cup 2025: इस बड़ी उपलब्ध पर है जसप्रीत बुमराह की नजरें, बस इतने विकेट दूर

Asia Cup: डबल धमाल करेंगे हार्दिक पांड्या, नजरें इन दो बड़े रिकॉर्ड्स पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >