एशिया कप 2025 की मेजबानी करेगा बिहार, सीएम नीतीश कुमार ने किया ट्रॉफी और खास शुभंकर का अनावरण

Hockey Asia Cup 2025 in Bihar: बिहार 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नालंदा के राजगीर हॉकी स्टेडियम में पुरुष एशिया कप 2025 की मेजबानी करेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शुभंकर और ट्रॉफी लॉन्च की. यह विश्वस्तरीय स्टेडियम बिहार को नए खेल गंतव्य के रूप में पहचान दिला रहा है. पिछली बार यहां महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हुई थी.

Hockey Asia Cup 2025 in Bihar: बिहार 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नालंदा के हॉकी स्टेडियम में पुरुष एशिया कप के 12वें संस्करण की मेजबानी करेगा. रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुप्रतीक्षित पुरुष एशिया कप 2025 के लिए शुभंकर/मैस्कॉट और ट्रॉफी का अनावरण किया, जिसमें महाद्वीप की शीर्ष टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अपने 12वें संस्करण में विश्वस्तरीय राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा. यह स्टेडियम भारत की इस खेल के प्रति प्रतिबद्धता और बिहार की खेल गंतव्य के रूप में बढ़ती पहचान को दर्शाता है. इससे पहले 2024 में इसी मैदान पर सफलतापूर्वक आयोजित महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने खिताब जीता था.

एशिया कप 2025 में एशिया की शीर्ष छह टीमों के साथ मेजबान भारत और एएचएफ कप से क्वालीफाई करने वाली दो टीमें भाग लेंगी. यानी हीरो एशिया कप हॉकी 2025 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश.  इस टूर्नामेंट का विजेता सीधे बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले 2026 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में जगह बनाएगा. ऐसे में मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. 

रिकॉर्ड की बात करें तो दक्षिण कोरिया अब तक 5 खिताब जीतकर सबसे सफल टीम रही है, जबकि भारत और पाकिस्तान 3-3 खिताब के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. यह प्रतियोगिता 29 अगस्त 2025 से शुरू होगी, जो राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित होकर महान खिलाड़ी को सच्ची श्रद्धांजलि देगी.

सीएम नीतीश कुमार ने किया ट्रॉफी और शुभंकर का अनावरण

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “पहली बार बिहार में हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन राज्य खेल अकादमी-कम-बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राजगीर के कैंपस में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक किया जाएगा. इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपेई, मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश जैसी शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी.” उन्होंने आगे कहा, “आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में हीरो एशिया कप 2025 के लिए मैस्कॉट ‘चंद’ और ट्रॉफी का अनावरण किया गया. ऐसे आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.”

शुभंकर चांद है बेहद खास

एशिया कप का आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ साहस, फुर्ती और कौशल का प्रतीक है, जिसे भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ के रूप में दर्शाया गया है. इसकी लाल टोपी ऊर्जा और शक्ति का द्योतक है, जबकि जादूगरनुमा टोपी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित है. ‘चांद’ नाम भी ध्यानचंद से ही प्रेरित है, जिन्होंने चांदनी रातों में अभ्यास कर इतिहास रचा था.

यह शुभंकर बिहार के गौरव वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बाघ से भी प्रेरित है, जो आत्मविश्वास, ताकत और चपलता का प्रतीक है. हाथ में हॉकी स्टिक और लक्ष्य पर टिकी नजरें इसे अनुशासन, समर्पण और जीत की जिजीविषा का प्रतीक बनाती हैं. इसके सीने पर अंकित पद्म भूषण का प्रतीक भारतीय हॉकी में मेजर ध्यानचंद के अद्वितीय योगदान को सलाम करता है. ‘चांद’ सिर्फ एक शुभंकर नहीं, बल्कि हॉकी की असली भावना, बिहार की शान और खेल की एकता की शक्ति का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें:-

‘बार-बार खुद से सवाल करना पड़ता है’, कुलदीप और ईश्वरन के लिए छलका शार्दुल का दर्द, दिल से निकले अनुभव के अल्फाज

गिल, जायसवाल और जुरेल का पत्ता कटना तय, एशिया कप में इन खिलाड़ियों की इंडियन टीम में होगी वापसी

Viral Video: हैरान कर देने वाला वीडियो, इस मोटे खिलाड़ी ने किया कुछ ऐसा जिससे चौंक गए सभी लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >