Harpreet Brar Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत सिंह बराड़ ने कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग को लेकर बड़ी बात कही है. 30 साल के बराड़ ने बताया कि दोनों की सोच काफी मिलती-जुलती है और जरूरत पड़ने पर वह बेझिझक उनसे अपने सवाल पूछते हैं. बराड़ के मुताबिक, श्रेयस और पोंटिंग खिलाड़ियों को कमजोरियों पर काम करने और बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं.
श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की सोच एक जैसी
बराड़ ने श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग को व्यावहारिक और सकारात्मक सोच वाला बताया. उन्होंने कहा कि
जब भी उनके मन में कोई सवाल आता है, वह दोनों से सीधे बात करते हैं और उन्हें सही जवाब मिलता है. बराड़ के अनुसार, व्यावहारिक सोच खिलाड़ियों को अपनी कमजोरियों को पहचानकर सुधारने में मदद करती है.
इसे भी पढ़े- Harpreet Brar Impact Player Rule: इम्पैक्ट प्लेयर नियम से क्यों परेशान हैं हरप्रीत बरार? खुद बताई पूरी कहानी
IPL 2026 में सिर्फ 2 मैच क्यों खेले?
पिछले दो सीजन में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद हरप्रीत बराड़ को आईपीएल 2026 में सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला. उनकी कम मौजूदगी के पीछे टीम की मैचअप रणनीति और इम्पैक्ट प्लेयर नियम को अहम वजह माना गया. पूर्व कोच संजय बांगर भी बराड़ की बाएं हाथ की स्पिन को लगातार इस्तेमाल करने की बात कह चुके हैं.
पंजाब किंग्स के लिए चुपचाप बड़ा काम करते हैं हरप्रीत बराड़
हरप्रीत बराड़ उन खिलाड़ियों में हैं जो मैदान पर ज्यादा दिखावा करने के बजाय अपने प्रदर्शन से जवाब देना पसंद करते हैं. पंजाब किंग्स के लिए उनके नाम कुल 37 विकेट हैं. इनमें से 12 विकेट उन्होंने पिछले दो आईपीएल सीजन में हासिल किए हैं.
इसे भी पढ़े- MS Dhoni defamation case: ‘धोनी का बयान कोर्ट की निगरानी में हो’, ₹100 करोड़ केस में रिटायर्ड IPS ने रखी मांग
IPL 2027 में पंजाब किंग्स कितनी मजबूत होगी?
पंजाब किंग्स ने पिछले दो सीजन में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी के साथ प्रियंश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी टीम की बड़ी ताकत बनी है. प्रभसिमरन ने हाल ही में शेर-ए-पंजाब लीग में नाबाद शतक भी लगाया. अब नजर IPL 2027 पर है। अगर पंजाब किंग्स अपने युवा बल्लेबाजों के साथ बराड़ जैसे अनुभवी स्पिनर का सही इस्तेमाल करती है, तो टीम एक बार फिर प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बन सकती है.
