हरमनप्रीत कौर का रिपोर्टर पर फूटा गुस्सा, रिटायरमेंट के सवाल पर दिया मुंहतोड़ जवाब

Harmanpreet Kaur: महिला टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक अलग ही रूप देखने को मिला. अमूमन शांत रहने वाली हरमनप्रीत प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर के ऊटपटांग सवाल पर बुरी तरह भड़क गईं.

Harmanpreet Kaur: 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए मंच पूरी तरह सज चुका है. टूर्नामेंट की तैयारियों के बीच आयोजित प्री-टूर्नामेंट संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कार्यक्रम के दौरान जब एक पत्रकार ने हरमनप्रीत से उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया, तो कप्तान ने बिना किसी झिझक के बेहद बेबाकी से अपनी बात रखी.

किस सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत कौर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी एक रिपोर्टर ने हरमनप्रीत के भविष्य और संन्यास को लेकर एक तीखा सवाल किया. रिपोर्टर ने पूछा, “क्या ये आपका आखिरी विश्व कप है? आप इस पर क्या कहना चाहेंगी.” इस सवाल को सुनते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने बिना एक सेकंड गंवाए तुरंत जवाब दिया. उन्होंने कहा, “ये मेरा लास्ट वर्ल्ड कप क्यों. क्या आप चाहते हैं कि मैं रिटायर हो जाऊं.”

कुल कितनी टीमें है

इस बार महिला टी20 विश्व कप में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिन्हें छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.

14 जून को पाकिस्तान से महामुकाबला

तारीखमुकाबला
14 जूनभारत बनाम पाकिस्तान (पहला मैच)
17 जूनभारत बनाम नीदरलैंड्स
21 जूनभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
25 जूनभारत बनाम बांग्लादेश
28 जूनभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप चरण का आखिरी मैच)

यह भी पढ़े- बल्लेबाज के शॉट से बुझ गई स्टेडियम की फ्लडलाइट, क्या है इस वीडियो की असली सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >