हनुमा विहारी ने अभिषेक शर्मा के चयन पर उठाए सवाल, बोले- संजू सैमसन के लिए अलग नियम क्यों?

भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अभिषेक शर्मा को मिल रहे लगातार मौकों की तुलना संजू सैमसन के साथ की है.

Hanuma Vihari : भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज़ हनुमा विहारी ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा को लगातार मिल रहे मौकों पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि खराब फॉर्म के बावजूद अभिषेक को लगातार टीम में जगह मिल रही है, जबकि संजू सैमसन को पहले इसी तरह के दौर में टीम से बाहर कर दिया गया था. विहारी ने यह बयान तीसरे टी20 मुकाबले से पहले दिया था, जिसमें अभिषेक एक बार फिर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए.

संजू को किया प्लेइंग-XI से बाहर

अपने यूट्यूब चैनल पर विहारी ने कहा, "वर्ल्ड कप से पहले संजू सैमसन पांच मैचों में रन नहीं बना पाए तो उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. बाद में उन्होंने वापसी की और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने. वहीं अभिषेक शर्मा के पिछले आठ मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक है. अगर वर्ल्ड कप को भी जोड़ दें तो पिछले 18 मैचों में उनके नाम सिर्फ तीन फिफ्टी हैं."

सेलेक्टर्स पर उठाए सवाल

विहारी ने याद दिलाया कि टी20 वर्ल्ड कप में सैमसन ने लगातार तीन अर्धशतक लगाकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बावजूद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए टी20 टीम में जगह नहीं मिली. जब संजू की बात आती है तो उन्हें अस्थिर खिलाड़ी कहा जाता है, जबकि वह बड़े मैच जिताने की क्षमता रखते हैं."

अलग-अलग नियम क्यों?

विहारी ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा को जितना समर्थन मिला, वैसा समर्थन संजू सैमसन को कभी नहीं मिला. उन्होंने कहा, "अभिषेक को लेकर काफी चर्चा होती है, लेकिन संजू भी आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. फिर अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नियम क्यों?"

Also Read: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर बोले वीवीएस लक्ष्मण, कहा- उनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >