मैदान के बाहर भी हीरो बने नेमार, भूकंप पीड़ितों के लिए दान किए 2.5 लाख डॉलर

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने वेनेजुएला में आए भंयकर भूकंप के पीड़ितों की सहायता के लिए 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर दान किए हैं. इस राशि का इस्तेमाल राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी, दवाइयां और अस्थायी रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने में किया जाएगा.

Neymar Jr. Donates 2.5 Lakh Dollar: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने वेनेजुएला में भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बेहतरीन कदम उठाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने राहत और बचाव कार्यों के लिए 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 2.1 करोड़ रुपये) का योगदान दिया है.

वेनेजुएला के समाचार पोर्टल El Sumario.com के अनुसार, यह राशि प्रभावित लोगों को भोजन, पीने का पानी, चिकित्सा सामग्री और अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था कराने में खर्च की जाएगी. नेमार ने कहा कि उनका दिल वेनेजुएला के लोगों के साथ है और उन्हें उम्मीद है कि यह मदद प्रभावित परिवारों को कुछ राहत पहुंचाएगी.

भूकंप में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला में बुधवार को आए दो भंयकर भूकंपों में अब तक कम से कम 1,430 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 3,238 लोग घायल हुए हैं, जबकि 3,142 परिवार बेघर हो गए हैं. 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन भूकंपों के बाद लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं. भारी मशीनों की कमी और आफ्टरशॉक्स के कारण बचाव दलों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

मैदान पर वापसी के करीब नेमार

इस बीच ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने नेमार की फिटनेस को लेकर सकारात्मक अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में नेमार की रिकवरी में काफी सुधार हुआ है और अब वह पहले से ज्यादा समय तक मैदान पर खेल सकते हैं. 34 वर्षीय नेमार ने स्कॉटलैंड के खिलाफ ब्राजील की 3-0 की जीत में बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर वापसी की थी. एंसेलोटी ने कहा कि पहले वह 15 मिनट से ज्यादा नहीं खेल सकते थे, लेकिन अब उनकी स्थिति काफी बेहतर है.

ब्राजील का शानदार रिकॉर्ड बरकरार

फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील ने ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल किया. इसके साथ ही ब्राजील ने लगातार 12वें विश्व कप में अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल करने का रिकॉर्ड कायम रखा. 1982 के बाद से हर विश्व कप में ब्राजील अपनी ग्रुप स्टेज तालिका में शीर्ष पर रहा है. अब देखना होगा कि जापान के खिलाफ ब्राजील कैसा प्रदर्शन करता है.

यह भी पढ़ें: अर्जेंटीना की राह आसान, फाइनल से पहले नहीं होगी मेसी-रोनाल्डो की भिड़ंत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >