फुटबॉल छोड़ बैटिंग करने उतरे हैरी केन, इंग्लैंड टीम पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार

FIFA WORLD CUP 2026: फीफा विश्व कप के महामुकाबले से पहले इंग्लैंड की फुटबॉल टीम एक अलग ही अंदाज में नजर आई. ट्रेनिंग सेशन के दौरान तनाव को कम करने और खुद को तरोताजा रखने के लिए कप्तान हैरी केन समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों ने फुटबॉल छोड़ क्रिकेट के बल्ले पर हाथ आजमाए.

FIFA WORLD CUP 2026: फुटबॉल के मैदान पर पैर के जादू से गोल करने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी इन दिनों हाथों में बल्ला और गेंद थामे नजर आ रहे हैं. फीफा विश्व कप 2026 के महामुकाबले से पहले, इंग्लैंड की टीम ट्रेनिंग सेशन के दौरान क्रिकेट खेलकर खुद को तरोताजा कर रही है. दरअसल, फुटबॉल की तरह ही क्रिकेट का नाता भी इंग्लैंड से बेहद पुराना और गहरा है. यही वजह है कि इंग्लिश फुटबॉल टीम के कई खिलाड़ी न सिर्फ क्रिकेट के दीवाने हैं, बल्कि मैदान पर प्रोफेशनल क्रिकेटर्स की तरह बेहतरीन हाथ भी आजमा लेते हैं.

कप्तान केन का क्रिकेट से पुराना नाता

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन इन दिनों एक अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं. फीफा विश्व कप की तैयारियों के बीच केन ने क्रिकेट पिच पर अपनी ऑलराउंडर स्किल्स दिखाते हुए जमकर बैटिंग और बॉलिंग की. दरअसल, हैरी केन को क्रिकेट खेलने का पुराना और बेहद गहरा शौक है. यह पहला मौका नहीं है जब उनका क्रिकेट प्रेम दुनिया के सामने आया हो, इससे पहले जब वह अपने पुराने क्लब टोटेनहम हॉटस्पर के लिए खेलते थे, तब भी उन्हें कई बार खाली समय में बल्ले और गेंद के साथ मैदान पर पसीना बहाते और इस खेल का लुत्फ उठाते देखा गया था.

17 जून से करेगी अभियान की आगाज

फीफा विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड की फुटबॉल टीम अमेरिका पहुंच चुकी है और फिलहाल फ्लोरिडा के कैंप में पसीना बहा रही है. 7 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलने के बाद, अब टीम का पूरा ध्यान 17 जून को होने वाले अपने पहले मुकाबले पर है. मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल की देखरेख में इंग्लैंड की नजरें इस बार अपना दूसरा विश्व कप खिताब जीतने पर टिकी हैं.

रणनीति का अहम हिस्सा

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के लिए बड़े टूर्नामेंट के कैंप के दौरान क्रिकेट खेलना अब एक परंपरा सा बन गया है. टीम इसे खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने और मानसिक रूप से आराम देने वाले के तौर पर इस्तेमाल करती रही है. फुटबॉल की बेहद कड़ी और अनुशासित ट्रेनिंग से मिलने वाला यह शॉर्ट ब्रेक खिलाड़ियों को तरोताजा रखने और मैदान पर उनका आपसी सामंजस्य बेहतर करने में बेहद मददगार साबित होता है.

इसे भी पढ़े- फीफा विश्व कप के लिए नॉर्वे का खास प्लान, 6000 संतरे और 300 किलो लाल मछली के साथ पहुँचे खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >