Spain vs Argentina Highlights: स्पेन ने जीता 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
फीफा विश्व कप 2026 का महामुकाबला का समय आ गया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से उतरी है.

स्पेन बनाम अर्जेंटीना (फोटो- सोशल मीडिया)
एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन ने किया गोल
106वें मिनट में स्पेन के फेरन टॉरस ने शानदार गोल दागकर टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी है.
एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा मुकाबला
एक्स्ट्रा टाइम में अब अर्जेंटीना की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलेगी. फर्नांडेज को रेड कार्ड मिल चुका है और वो इस मुकाबले से बाहर हो गए है. 90 मिनट का खेल पूरा होने के बाद 9 मिनट का इंजरी टाइम भी हुआ, जिसमें अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. अब मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया है.
इंजरी टाइम में अर्जेंटीना के फर्नांडेज को मिला रेड कार्ड
90 मिनट का खेल पूरा हो चुका है और मैच अब इंजरी टाइम में पहुंच गया है. चार मिनट का एक्ट्रा टाइम मिला है. इस दौरान इंजो फर्नांडेज को रेड कार्ड मिला. इसके साथ ही वो इस गेम से बाहर हो गए हैं.
75 मिनट के बाद भी नहीं हुआ कोई गोल
फाइनल मुकाबले में 75 मिनट के बाद भी एक गोल भी नहीं हो सका है. अर्जेंटीना और स्पेन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
दूसरे हाफ का खेल शुरू
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है. पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और स्कोर 0-0 से बराबरी पर रहा. अब अर्जेंटीना और स्पेन की नजरें शुरुआती बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी, क्योंकि एक गोल इस मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल सकता है.
पहले हाफ नहीं हुआ कोई गोल
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है. न्यू जर्सी में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच अभी तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी है और स्कोर 0-0 की बराबरी पर है. पहले 45 मिनट में दोनों टीमों ने आक्रामक फुटबॉल खेली और कुछ अच्छे मौके भी बनाए, लेकिन शानदार डिफेंस और गोलकीपिंग के चलते गोल नहीं हो सका.
स्पेन ने अपने पारंपरिक पजेशन गेम के दम पर गेंद पर ज्यादा नियंत्रण बनाए रखा, जबकि अर्जेंटीना ने तेज जवाबी हमलों के जरिए स्पेनिश रक्षा पंक्ति को चुनौती देने की कोशिश की. हालांकि दोनों टीमें अंतिम तीसरे हिस्से में निर्णायक बढ़त हासिल करने में नाकाम रहीं.
पहले हाफ का एक अहम पल तब आया जब अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसांड्रो मार्टिनेज को स्पेन के मिकेल ओयारजाबल पर फाउल करने के लिए यलो कार्ड दिखाया गया. मुकाबला अभी पूरी तरह खुला हुआ है और दूसरे हाफ में दोनों टीमें जीत की तलाश में अधिक आक्रामक रुख अपना सकती हैं. अब विश्व चैंपियन का फैसला अगले 45 मिनट में होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी मौजूद
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पहुंचे हैं.
फीफा विश्वकप का फाइनल मैच शुरू
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है. स्पेन और अर्जेंटीना की नजरें पहले हाफ में बढ़त हासिल करने पर हैं. पहले 10 मिनट में दोनों टीम आक्रामक अंदाज के साथ दिखाई दी.
विश्वकप फाइनल को लेकर फैंस में उत्साह
दोनों टीम की स्टार्टिंग-11
अर्जेंटीना बनाम स्पेन: हेड टू हेड रिकॉर्ड
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच अब तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों टीमों का पलड़ा बराबर रहा है. अर्जेंटीना ने 6 मैच जीते हैं, जबकि स्पेन को भी 6 मुकाबलों में जीत मिली है और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. विश्व कप इतिहास में दोनों टीमें सिर्फ एक बार आमने-सामने हुई थीं, जब 1966 विश्व कप में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था. वहीं, दोनों के बीच आखिरी भिड़ंत 2018 के एक अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में हुई थी, जिसमें स्पेन ने अर्जेंटीना को 6-1 से करारी शिकस्त दी थी. ऐसे में 2026 विश्व कप फाइनल से पहले दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पूरी तरह बराबरी का है, जो इस मुकाबले को और भी रोमांचक बनाता है.
Spain vs Argentina Highlights: स्पेन ने जीता 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
नमस्कार, फीफा विश्व कप 2026 के महामुकाबले में आपका स्वागत है. फुटबॉल जगत की दो दिग्गज टीमें, गत चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन, आज न्यू जर्सी के न्यू जर्सी स्टेडियम में खिताबी जंग के लिए आमने-सामने हैं. पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमों ने दमदार अंदाज में फाइनल तक का सफर तय किया है और अब दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं.
लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीतकर अपने वर्चस्व को कायम रखना चाहेगी, जबकि युवा स्टार लामिन यामाल और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी स्पेन की टीम 16 साल बाद फिर से विश्व फुटबॉल के शिखर पर पहुंचने के इरादे से मैदान में उतरेगी. एक ओर अर्जेंटीना के पास अनुभव और बड़े मैचों का दबाव झेलने की क्षमता है, तो दूसरी ओर स्पेन की टीम अपनी तेज़ रफ्तार, आक्रामक और तकनीकी फुटबॉल के दम पर इतिहास रचने को तैयार है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अर्जेंटीना अपना ताज बचाने में सफल रहता है या फिर स्पेन चौथी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल करता है. फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर आज एक नई कहानी लिखी जाएगी.