फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 48 टीमें फाइनल, यहां देखें हर ग्रुप की डिटेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 48 टीमें फाइनल, यहां देखें हर ग्रुप की डिटेल

FIFA World Cup 2026: उत्तरी मैक्सिको के मॉन्टेरी में मंगलवार को खेले गए अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में इराक ने बोलीविया को 2-1 से हराया. और 48वां और अंतिम स्थान हासिल किया. इससे पहले बोस्निया ने हर्जेगोविना की यूरोपीय प्लेऑफ में चार बार के चैंपियन इटली को पेनल्टी शूटआउट में हराया और वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया.

क्वालीफाइंग के आखिरी दिन 8 टीमों के बीच हुआ मुकाबला

क्वालीफाइंग के आखिरी दिन यूरोप की आठ टीमें चार स्थानों के लिए आमने-सामने थीं. विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली एक अन्य टीम कांगो थी. जिसने मैक्सिको के ग्वाडालाजारा में जमैका को 1-0 से हराया. स्वीडन, तुर्किए और चेक गणराज्य तीनों ने यूरोपीय प्लेऑफ से क्वालीफाई किया है. स्वीडन ने पोलैंड को 3-2 से, तुर्किए ने कोसोवो को 1-0 से और चेक गणराज्य ने डेनमार्क को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया.

वर्ल्ड कप में पहली बार 48 टीमें ले रहीं हिस्सा

विश्व कप 11 जून से अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा. यह पहला अवसर होगा जबकि विश्व कप में 48 टीम भाग लेंगी.

विश्व कप फुटबॉल में ग्रुप की अंतिम स्थिति इस प्रकार है

ग्रुप ए: चेक गणराज्य, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण कोरिया
ग्रुप बी: कनाडा, बोस्निया हर्ज़ेगोविना, कतर और स्विट्जरलैंड
ग्रुप सी: ब्राजील, हैती, मोरक्को, स्कॉटलैंड
ग्रुप डी: ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे, तुर्किए और अमेरिका
ग्रुप ई: कुराकाओ, इक्वाडोर, जर्मनी और आइवरी कोस्ट
ग्रुप एफ: नीदरलैंड, जापान, स्वीडन और ट्यूनीशिया
ग्रुप जी: बेल्जियम, मिस्र, ईरान और न्यूजीलैंड
ग्रुप एच: केप वर्डे, सऊदी अरब, स्पेन और उरुग्वे
ग्रुप आई: फ्रांस, नॉर्वे, सेनेगल और इराक
ग्रुप जे: अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन
ग्रुप के: कोलंबिया, जमैका, पुर्तगाल और उज़्बेकिस्तान
ग्रुप एल: क्रोएशिया, इंग्लैंड, घाना और पनामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >