Duleep Trophy 2026: कहां देखें वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन को खेलते? पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन की नॉर्थ ईस्ट जोन से भिड़ंत

दलीप ट्रॉफी 2026 का रोमांच 23 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसमें ईस्ट जोन का मुकाबला नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा. ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम में मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज भी शामिल हैं. जानें मैच कब और कहां देखें.

Duleep Trophy 2026, East Zone vs North East Zone Live Streaming: भारतीय घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026 का आगाज रविवार, 23 अगस्त से होने जा रहा है. टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 में खेला जाएगा.

इस मुकाबले पर क्रिकेट फैंस की खास नजर रहेगी, क्योंकि ईस्ट जोन की टीम में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम मौजूद हैं. टीम की कप्तानी स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन करेंगे, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिमन्यु ईश्वरन और शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ी भी हैं.

East Zone vs North East Zone: वैभव-शमी-ईशान एक साथ आएंगे नजर

ईस्ट जोन की टीम इस मुकाबले में मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी. टीम में जहां वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र होगी, वहीं मोहम्मद शमी की गेंदबाजी पर भी सभी की नजरें रहेंगी. वैभव के लिए यह मुकाबला खास है. IPL और T20I क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के बाद अब वह रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. ईस्ट जोन ने उन्हें ईशान किशन के बाद उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी दी है.

दूसरी ओर, मोहम्मद शमी लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से लय हासिल करने की कोशिश करेंगे. ऐसे में ईस्ट जोन के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अनुभव मौजूद है.

ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव, जुबिन भरूचा को मिली अहम जिम्मेदारी

ईस्ट जोन के सामने नॉर्थ ईस्ट जोन की चुनौती

नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम में सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के खिलाड़ी शामिल हैं. टीम की कप्तानी रोंगसेन जोनाथन करेंगे, जबकि बिश्वोरजीत कोंथौजाम उपकप्तान होंगे. अर्पित सुभाष भटेवार विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे. ईस्ट जोन कागज पर मजबूत नजर आ रहा है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाड़ी इस मुकाबले में उलटफेर करने की कोशिश करेंगे.

East Zone vs North East Zone का मैच कब और कहां खेला जाएगा?

दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला क्वार्टर फाइनल ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच 23 से 26 अगस्त तक खेला जाएगा. मुकाबला बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु में खेला जाएगा. मैच के हर दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: व्हाइट बॉल के बाद अब रेड-बॉल में वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, जानें कब और कहां खेलेंगे मैच

Duleep Trophy 2026 Quarterfinal: लाइव कहां देखें?

दलीप ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ईस्ट जोन की पूरी टीम (East Zone Squad)

ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, शुभ्रांशु सेनापति, विराट सिंह, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, डेनिश दास, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, सूरज सिंधु जायसवाल और शिखर मोहन.

नॉर्थ ईस्ट जोन की पूरी टीम (North East Zone Squad)

रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), कंगाबाम प्रियोचित सिंह, किशन लिंगदोह, अर्पित सुभाष भटेवार (विकेटकीपर), तेची नेरी, जोसेफ लालथानखुमा, इमलीवती लेमटूर, रॉबिन लिम्बू, आकाश चौधरी, बिश्वोरजीत कोंथौजाम (उपकप्तान), फेइरोइजाम जोतिन, आशीष थापा, लालरेम्पुइया, रोनाल्ड लोंगजाम और वीनो झिमोमी.

एक नजर में मैच की पूरी जानकारी

जानकारीविवरण
मुकाबलाईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन
चरणक्वार्टर फाइनल
तारीख23-26 अगस्त
वेन्यूBCCI COE Ground 2, बेंगलुरु
शुरुआतसुबह 9:30 बजे
कप्तानईशान किशन
उपकप्तानवैभव सूर्यवंशी
लाइव स्ट्रीमिंगJioHotstar

ये भी पढ़ें: ‘300 गेंद खेलकर दिखाओ...’, वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दी बड़ी सलाह, बताया टेस्ट टीम में पहुंचने का रास्ता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >