डूरंड कप 2026: रेनियर फर्नांडिस की हैट्रिक, जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से रौंदा

जमशेदपुर एफसी ने डूरंड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से रौंदकर शानदार शुरुआत की है. रेनियर फर्नांडिस ने हैट्रिक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

Durand Cup Match in Ranchi: इंडियनऑयल डूरंड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी. पहले हाफ में चार गोल दागकर मैच पर पूरी तरह कब्जा जमाने वाली जमशेदपुर ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा और एक और गोल कर बड़ी जीत अपने नाम की.

पहले हाफ में ही तय हो गई जीत की कहानी

मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी ने आक्रामक तेवर अपनाए. टीम को चौथे मिनट में ही रेनियर फर्नांडिस ने गोल कर बढ़त दिला दी. इसके बाद आठवें मिनट में रेनियर फर्नांडिस ने एक और गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त 2-0 की बढ़त दिलाई.

जमशेदपुर ने दबाव बनाए रखा और 23वें मिनट में अमन सीके ने गोल करके डिफेंडर एफसी को दबाव में डाल दिया. वहीं इसके बाद 39 वें मिनट पर देवेंद्र मुरगांवकर ने चैथा गोल दागकर मुकाबले को लगभग एकतरफा बना दिया. पहले 45 मिनट में चार गोल की बढ़त ने डिफेंडर्स एफसी की वापसी की उम्मीदों को काफी हद तक खत्म कर दिया.

दूसरे हाफ में भी कायम रहा जमशेदपुर का दबदबा

दूसरे हाफ में डिफेंडर्स एफसी ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन जमशेदपुर एफसी की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उसे कोई सफलता नहीं मिली. दूसरी ओर, जमशेदपुर ने भी अपने आक्रामक खेल को जारी रखा और 82वें मिनट में रेनियर फर्नांडिस ने अपना तीसरा और टीम का पांचवां गोल दाग दिया. इस गोल के साथ ही डिफेंडर्स एफसी की वापसी की बची-खुची उम्मीद भी समाप्त हो गई.

रेनियर फर्नांडिस रहे जीत के हीरो

जमशेदपुर एफसी की जीत के सबसे बड़े नायक रेनियर फर्नांडिस रहे, जिन्होंने मैच में तीन गोल (चौथे, 8वें और 82वें मिनट) किए. उनके अलावा अमन सीके और देवेंद्र मुरगांवकर ने भी एक-एक गोल कर टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई.

जमशेदपुर ने दिया खिताब की दावेदारी का संदेश

डूरंड कप के पहले ही मुकाबले में 5-0 की शानदार जीत दर्ज कर जमशेदपुर एफसी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. आक्रमण और रक्षा दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम ने टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार होने का मजबूत संदेश दिया.

ये भी पढ़ें: रांची में फुटबॉल का महाकुंभ शुरू, भव्य उद्घाटन समारोह के साथ 135वें डूरंड कप का आगाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >