ट्रॉफी नहीं ली, लेकिन मोहसिन नकवी से मिले थे देवजीत सैकिया? VIDEO में बताई पूरी कहानी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप जीता, लेकिन ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस पर पहली बार खुलकर बात की है और बताया कि रॉयल बॉक्स में क्या हुआ था.

Devajit Saikia on Asia Cup Trophy Controversy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार जीत का जश्न मनाया, लेकिन इसके बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई. भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की.

'ऐसा नहीं है कि हम किसी से मिलेंगे ही नहीं'

इस पूरे मामले पर अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बयान सामने आया है. वीडियो में सैकिया ने मोहसिन नकवी से मुलाकात को लेकर कहा कि ऐसा नहीं है कि भारतीय अधिकारी किसी से मिलेंगे ही नहीं. उन्होंने साफ किया कि मैच के दौरान जो भी उनसे मिलने आया, वह उनसे सामान्य तरीके से मिले.

फाइनल मैच के दौरान देवजीत सैकिया और मोहसिन नकवी (फोटो- सोशल मीडिया)

सैकिया ने बताया कि वह टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक रॉयल बॉक्स में अपनी सीट पर बैठे हुए थे. उनके मुताबिक, इस दौरान कई लोग उनसे मिलने आए और बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि राजीव शुक्ला भी उनके पास आकर बैठे थे, जबकि जिस व्यक्ति के बारे में सवाल किया जा रहा था, वह भी डिप्टी चेयरमैन खालिद साहब के साथ आकर उनके पास बैठा था.

ये भी पढ़ें: Women's Asia Cup: एशिया कप चैंपियन बनकर भी टीम इंडिया ने क्यों नहीं ली ट्रॉफी, जानिए BCCI के फैसले पर क्या बोले कोच

सैकिया ने बताया- क्या हुआ था रॉयल बॉक्स में?

देवजीत सैकिया ने कहा, "ऐसा नहीं है कि हम किसी से मिलेंगे ही नहीं." उन्होंने इसे सामान्य परंपरा बताते हुए कहा कि जब भी कोई व्यक्ति वहां आता है तो सभी एक-दूसरे से मिलते और बातचीत करते हैं. यानी BCCI सचिव ने यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि किसी व्यक्ति से मैच के दौरान सामान्य मुलाकात और ट्रॉफी स्वीकार करने का फैसला दो अलग-अलग बातें हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि हमारा मकसद मैच को आसानी से जीतना था और जीत गए.

ट्रॉफी लेने के लिए भारतीय टीम नहीं आई

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए और फिर श्रीलंका को 111 रन पर समेट दिया. भारत ने 72 रन से मुकाबला जीतकर आठवीं बार एशिया कप अपने नाम किया. लेकिन खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के लिए मैदान पर नहीं आईं. श्रीलंका की टीम ने अपने पदक और पुरस्कार लिए, जबकि भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम में ही रही. इसके बाद प्रेजेंटेशन का कार्यक्रम आगे बढ़ा और नकवी मैदान से चले गए.

ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026 champion: भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार जीता महिला एशिया कप

पिछले साल भी हुआ था ऐसा

यह पहली बार नहीं है जब भारत ने नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी नहीं ली है. पिछले साल पुरुष टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की थी. इस बार महिला टीम के फैसले को उसी रुख की निरंतरता के तौर पर देखा जा रहा है. BCCI सचिव के बयान से हालांकि एक अलग तस्वीर सामने आती है. उनका कहना है कि मैच के दौरान अधिकारियों के बीच सामान्य मुलाकात को ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के फैसले से अलग देखा जाना चाहिए.

महिला एशिया कप विजेताओं की पूरी सूची

वर्षफॉर्मेटविजेता टीम
2004ODIभारत
2005/06ODIभारत
2006ODIभारत
2008ODIभारत
2012T20Iभारत
2016T20Iभारत
2018T20Iबांग्लादेश
2022T20Iभारत
2024T20Iश्रीलंका
2026T20Iभारत

भारत ने इस जीत के साथ महिला एशिया कप में अपना दबदबा और मजबूत किया. T20 फॉर्मेट में यह भारत का चौथा खिताब है, जबकि कुल मिलाकर टीम आठवीं बार एशिया कप चैंपियन बनी है. भारत ने इससे पहले 2012, 2016 और 2022 में भी T20 एशिया कप जीता था. ODI फॉर्मेट में भारत ने 2004, 2005-06, 2006 और 2008 में खिताब अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें: Mohsin Naqvi Trophy Presentation Controversy: पिछले साल पुरुष टीम, अब महिला टीम... Asia Cup जीत के बाद Mohsin Naqvi से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >