CWG 2026: गुलवीर से गोल्ड तो बॉक्सिंग-वेटलिफ्टिंग में भी मेडल पर नजर, जानें 28 जुलाई का पूरा शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारत के लिए मेडल की उम्मीदें हैं। भारतीय खिलाड़ी बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स और तैराकी में पदक जीतने के लिए कड़ी चुनौती पेश करेंगे। जानें आज के महत्वपूर्ण इवेंट्स और भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल।

Common Wealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का छठा दिन भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है. पांचवें दिन भारत ने एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य समेत कुल छह पदक जीतकर अपनी कुल पदक संख्या 10 तक पहुंचा दी थी. अब भारतीय खिलाड़ी इस शानदार लय को बरकरार रखते हुए मेडल टैली में और इजाफा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

5 मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में

दिन का सबसे बड़ा आकर्षण एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह होंगे, जो पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल में अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स पदक जीतने की कोशिश करेंगे. वहीं बॉक्सिंग में भारत के पांच मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे, जहां जीत के साथ उनका पदक पक्का हो जाएगा. प्रीति पंवार (महिलाओं की 54 किग्रा), प्रिया घांघस (महिलाओं की 60 किग्रा), परवीन हुड्डा (महिलाओं की 65 किग्रा), जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम (पुरुषों की 55 किग्रा) और कपिल पोखरिया (पुरुषों की 90 किग्रा) सभी SEC सेंटर में रिंग में उतरेंगे, जहां सेमी-फाइनल में जगह बनाने और भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा.

पूल से भी होगी मेडल की उम्मीद

पूल में, ओलंपियन साजन प्रकाश (पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई) और श्रीहरि नटराज (पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक) हीट्स और संभावित सेमीफाइनल में उतरेंगे. वहीं पैरा-स्विमिंग में रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुदिग्ना और इमाम अली पुरुष S13 50 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगे.

वेटलिफ्टिंग से भी मेडल की उम्मीद

वेटलिफ्टिंग में निरुपमा देवी सेराम और हरजिंदर कौर से भी भारत को पदक की उम्मीद है. इसके अलावा तैराकी, पैरा स्विमिंग, एथलेटिक्स और बाउल्स में भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे.

समय (IST)खेलइवेंट / भारतीय खिलाड़ी
3:26 PMस्विमिंगपुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई हीट – साजन प्रकाश
4:41 PMस्विमिंगपुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट – श्रीहरि नटराज
4:46 PMएथलेटिक्सपुरुष 400 मीटर हीट – राजेश रमेश
4:57 PMपैरा स्विमिंगS13 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट – रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुदिग्ना, इमाम अली
5:10 PMएथलेटिक्सपुरुष 400 मीटर हीट – विशाल टीके
6:30 PMवेटलिफ्टिंग (मेडल इवेंट)महिला 63 किग्रा फाइनल – निरुपमा देवी सेराम
10:20 PMबाउल्सपुरुष पेयर्स – नवनीत सिंह/दिनेश कुमार बनाम कुक आइलैंड्स
10:30 PMबॉक्सिंग (क्वार्टर फाइनल)महिला 54 किग्रा – प्रीति पवार
11:00 PMवेटलिफ्टिंग (मेडल इवेंट)महिला 69 किग्रा फाइनल – हरजिंदर कौर
11:00 PMबॉक्सिंग (क्वार्टर फाइनल)महिला 60 किग्रा – प्रिया घांघस
11:30 PMबॉक्सिंग (क्वार्टर फाइनल)महिला 65 किग्रा – परवीन हुड्डा
11:35 PMएथलेटिक्स (मेडल इवेंट)महिला हाई जंप फाइनल – पूजा सिंह
11:37 PMपैरा स्विमिंग (मेडल इवेंट)S13 50 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल
12:15 AM (29 जुलाई)बॉक्सिंगपुरुष 55 किग्रा क्वार्टर फाइनल – जादुमणि सिंह
12:50 AM (29 जुलाई)स्विमिंग50 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल* – साजन प्रकाश
12:55 AM (29 जुलाई)एथलेटिक्स (मेडल इवेंट)पुरुष 10,000 मीटर फाइनल – गुलवीर सिंह
1:10 AM (29 जुलाई)बाउल्समहिला सिंगल्स – नयनमोनी सैकिया बनाम वेल्स
1:30 AM (29 जुलाई)बॉक्सिंगपुरुष 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल – कपिल पोखरिया
1:33 AM (29 जुलाई)स्विमिंग100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल* – श्रीहरि नटराज

नोट: (*) सेमीफाइनल मुकाबले तभी होंगे, जब संबंधित भारतीय खिलाड़ी हीट से क्वालिफाई करेंगे.

Alsio Read: CWG 2026: शर्मिला के गोल्ड से चमका भारत, पांचवें दिन जीते कुल 6 मेडल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >