CSK vs LSG: चेन्नई ने जीता टॉस, लखनऊ करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई की टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है. वहीं लखनऊ ने इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किया है.

CSK vs LSG: आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई की टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है. वहीं लखनऊ इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है.

लखनऊ ने इस मुकाबले के लिए जोश इंग्लिस और आवेश खान को शामिल किया है. चेन्नई की टीम इस मुकाबले को जीतकर जीत का हैट्रिक लगाने उतरी है. चेन्नई की टीम ने 10 मुकाबले में 5 जीत के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है. वहीं लखनऊ की टीम 10 मुकाबले में 3 जीत के साथ सबसे आखिरी पायदान पर है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी.

इंपैक्ट: गुरजपनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफ़राज़ खान, आकाश मधवाल

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

इंपैक्ट: मुकुल चौधरी, आवेश खान, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ, मयंक यादव

टॉस जीतने के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?

पिच काफ़ी समय तक कवर के नीचे रही है और हल्की बारिश भी हुई है तो पहले गेंदबाज़ी करेंगे. पिछले दिन वाले मैच में हमने देखा था कि पिच काफ़ी अलग ही तरह का व्यवहार कर रही थी. शुरुआत में हम कुछ ओवर देखेंगे कि गेंद क्या हरकत कर रही है और फिर उन्हें कम से कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >